फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   SP came in support of farmers

किसानों के समर्थन में उतरी सपा

Sun, 06 Dec 2020 12:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2020 12:29 AM IST
विज्ञापन
SP came in support of farmers
किसानों के समर्थन में उतरी सपा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सात दिसंबर से गांव-गांव जुलूस लेकर किसानों के बीच पहुंचेंगे। इस दौरान सपाई कृषि कानूनों को लेकर किसानों को जागरूक करते हुए भाजपा सरकारों की किसानों के प्रति अपनाई जा रही गलत नीतियों को लेकर प्रचार करेंगे। इसके अलावा दिल्ली बॉर्डर पर धरना दे रहे किसानों के लिए खाद्यान्न सामग्री भी उपलब्ध कराएंगे।

महावीर चौक स्थित सपा कार्यालय पर हुई मासिक बैठक में किसान आंदोलन का मुद्दे पर चर्चा की गई। महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी ने कहा कि आज कृषि कानूनों को वापस कराने के लिए देश का किसान दिल्ली बॉर्डर पर आंदोलन कर रहा है। पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप ने बताया कि सात दिसंबर सोमवार से जिला मुख्यालय से इस अभियान की शुरूआत होगी। कार्यकर्ता सात दिसंबर को गांव सहावली, बिलासपुर, भिक्की, शेरनगर, बीबीपुर और सिखेड़ा आदि ग्रामों में जाकर किसानों के साथ मिलेंगे। जिया चौधरी ने कहा कि दिल्ली में आंदोलन कर रहे किसानों के लिए खतौली यूनिट आठ दिसंबर को खाद्यान्न सामग्री लेकर रवाना होगी। मासिक बैठक में पूर्व मंत्री उमा किरण, पूर्व विधायक मिथलेश पाल, चंदन सिंह चौहान, अंसार आढ़ती, पूर्व जिलाध्यक्ष सतेंद्र सैनी, शौकत अंसारी, शमशेर मलिक, राशिद मलिक, साजिद हसन, जनार्दन विश्वकर्मा, शलभ गुप्ता, सोमपाल भाटी, सतीश गुर्जर, इरशाद गुर्जर, नौशाद, इरशाद जाट आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी ने तथा संचालन जिया चौधरी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed