फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   SP always promoted BJP: Wasi

सपा ने हमेशा भाजपा को बढ़ावा दिया : वसी

Wed, 07 Dec 2022 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Dec 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
SP always promoted BJP: Wasi
खतौली (मुजफ्फरनगर)। कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सहारनपुर मंडल प्रभारी सैय्यद वसी अहमद रिजवी ने आरोप लगाया कि सपा और भाजपा के बीच गुप्त समझौते है। अब अखिलेश यादव और इससे पहले उनके पिता मुलायम सिंह यादव ने हमेशा भाजपा को बढ़ावा दिया, ताकि मुसलमान डर के कारण सपा को वोट देते रहे।
विज्ञापन

जीटी रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में पत्रकारों से बातचीत में रिजवी ने कहा कि सपा के मुस्लिम नेताओं पर की जा रही कार्रवाई का भी पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने विरोध नहीं किया। जहां पर मुस्लिम हैं, वहीं पर सपा की जीत हुई, जहां यादव थे, वहां वे हारे। आरोप लगाया कि भाजपा की सपा और बसपा बी टीम है। रालोद छोटी पार्टी है, जहां फायदा होता है, वहीं चली जाती है। अल्पसंख्यक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हकीम जफर महमूद, जिला महासचिव ब्रजभूषण शर्मा, प्रदेश सचिव ताहिर अंसारी, जिला उपाध्यक्ष आफिस अंसारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed