{"_id":"6068bb878ebc3ee64f1cea4d","slug":"sowing-sugarcane-from-zero-budget-muzaffarnagar-news-mrt5328841151","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीरो बजट से गन्ने की बुवाई करवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीरो बजट से गन्ने की बुवाई करवाई
विज्ञापन
जीरो बजट से गन्ने की बुवाई करवाई
शामली, बुढ़ाना। बजाज चीनी मिल भैसाना के अधिकारियों ने भैसाना गांव में जाकर किसान महेंद्र के खेत में जीरो बजट से गन्ने की बुवाई कराई। उन्होंने किसानों को गन्ने की बुवाई की विधि बताई। शोधित बीज से ही गन्ने की बुवाई के लिए प्रेरित किया।
चीनी मिल के अधिकारी शनिवार को भैैसाना गांव में किसान महेंद्र के खेत में पहुंचे। अधिकारियों ने गाय का गोबर, बेसन व गुड़ आदि का घोल बनाकर तैयार किया। चूने के पानी से गन्ने के बीज को शोधित किया। अधिकारियों ने बीज का शोधन करने के बाद निश्चित दूरी पर गन्ने की बुवाई कराई। इस बुवाई में रासायनिक खाद का प्रयोग नहीं किया गया।
चीनी मिल के अधिकारियों ने किसानों को जीरो बजट से गन्ने की बुवाई व खेती करने का तरीका बताया। अधिकारियों ने बताया कि चूने के पानी से गन्ने के बीज को शोधित करना पूर्णत: प्राकृतिक है। इस मौके पर महाप्रबंधक गन्ना लेखपाल सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक रामकुमार शर्मा, राजकुमार तोमर, राजकुमार राठी, अनुज शर्मा, अजीत सिंह व संजीव कुमार मौजूद रहे। चीनी मिल के उपाध्यक्ष राजसिंह चौधरी ने किसानों को जीरो बजट से गन्ने की बुवाई व खेती करने की सराहना की।