फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Soulful remembrance of Ajit Singh, the Messiah of the farmers

किसानों के मसीहा अजित सिंह का भावपूर्ण स्मरण

Wed, 19 May 2021 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Soulful remembrance of Ajit Singh, the Messiah of the farmers
किसानों के मसीहा अजित सिंह का भावपूर्ण स्मरण
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे चौधरी अजित सिंह की रस्म तेरहवीं पर रालोद कार्यालय पर हवन का आयोजन हुआ। शोकसभा में वक्ताओं ने किसान नेता को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
किसान नेता अजित सिंह का छह मई को निधन हो गया था। उनकी आत्मा की शांति के लिए राष्ट्रीय लोकदल ने संपूर्ण प्रदेश में हवन व श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इसी क्रम में सर्कुलर रोड स्थित जिला कार्यालय पर हवन पुष्पांजलि कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष अजीत राठी ने चौधरी अजित सिंह को किसानों का सच्चा हमदर्द बताया और कहा कि जीवन भर वह किसानों गरीबों के लिए कार्य करते रहे। सहकारिता क्षेत्र को सरकारी नियंत्रण से मुक्त कराया।
विज्ञापन

राजपाल बालियान ने कहा कि चौधरी अजित सिंह मंत्री पद पर रहते हुए भी किसानों के हित के बारे में ही सोचते थे। किसान हितों की कभी भी अनदेखी नहीं होने दी। प्रदेश महासचिव सुधीर भारतीय ने कहा कि उन्होंने कौमी एकता पर बल दिया। अध्यक्षता रामकरण पाल और संचालन पराग चौधरी ने किया। हवन के यजमान जिलाध्यक्ष अजित राठी रहे। नवाजिश आलम, सुधीर भारतीय, हर्ष राठी, हाजी राजू, समद खान, योगराज सिंह, गौरव बालियान, यशपाल प्रमुख, जितेंद बालियान, राजू वाल्मीकि, माधोराम शास्त्री, आशीष कुमार, मोहित मलिक, उदयवीर मास्टर, विनोद मेघाखेड़ी, नोमान बसी, राजीव बालियान, रमेश काकड़ा, विकास बालियान, पंकज राठी, ओमकार तोमर एडवोकेट, अनूप राठी एडवोकेट आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजित सिंह को श्रद्धांजलि दी
जानसठ। गांव नंगली महासिंह में चौधरी अजित सिंह की रस्म तेरहवीं पर हवन किया गया। गुड्डू प्रधान, विकुल नवनिर्वाचित प्रधान, हरपाल सिंह, मुकेश चौधरी, नमन चौधरी, उमेश चौधरी, विपिन उर्फ मंत्री, हिमांशु चौधरी, आदेश कुमार, सोनू व सिवाच आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की
किसान नेता को याद किया
खतौली। अजित सिंह की तेरहवीं पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश महासचिव धर्मेंद्र तोमर के आवास पर हवन कर श्रद्धांजलि दी गई। बुढ़ाना रोड स्थित इंजीनियर उस्मान के निवास पर शोक सभा कर पुष्प अर्पित किए। वकील मंसूरी, विक्की राणा, हाजी महबूब अंसारी, आरिफ, हाफिज हसीन, सलीम मंसूरी, अभिषेक गोयल, मंगता आजाद, अमजद आतिश, इकराम, वसीम, शहजाद आदि मौजूद रहे।

किसानों की आवाज थे अजित सिंह
भौराकलां/ सिसौली। चौधरी अजित सिंह की तेरहवीं पर सिसौली के किसान भवन पर उनकी आत्मा की शांति के लिए यज्ञ किया गया। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तेजपाल सिंह धनोरा आदि ने भाग लिया। चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि चौधरी अजित सिंह किसानों और मजदूरों की आवाज थे। उन्होंने हमेशा किसान और मजदूरों के हक की लड़ाई लड़ी है। आज जब किसानों को उनकी सबसे ज्यादा जरूरत थी, ऐसे में उनका हम सब को छोड़कर चले जाना बहुत खलता है। यज्ञ में चौधरी गौरव टिकैत, मास्टर ओमपाल बंजी, हुसैन आलम, अनंगपाल, प्रवीण मास्टर, रविंद्र मुखिया आदि मौजूद रहे। उधर, गांव गढ़ी नौआबाद में रालोद के पूर्व विधायक राजपाल सिंह बालियान, नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य अंकित बालियान, ओमकार काला ने ट्रैक्टर ट्रॉली में हवन कुंड व चौधरी अजित सिंह का चित्र रखकर क्षेत्र के गांव में घुमाया। ग्रामीणों ने हवन कुंड में आहुति देकर चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। भौराकलां में राहुल प्रधान, सुरेश शर्मा, मोहम्मदपुर रायसिंह में गौरव मलिक, शिकारपुर में प्रधान ओमवीर सिंह, शिवम, गुल मोहम्मद आदि ने चौधरी अजीत सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed