{"_id":"61bb8044659aaa04f02735f7","slug":"soram-defeated-bulandshahr-in-kabaddi-muzaffarnagar-news-mrt569376560","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी में सोरम ने बुलंदशहर को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी में सोरम ने बुलंदशहर को हराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहपुर। सहारनपुर में आयोजित जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मैच में गांव सोरम की टीम ने बुलंदशहर की टीम को हराकर प्रतियोगिता पर कब्जा जमाया। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
जिला कबड्डी संघ के सचिव मास्टर रामपाल सिंह ने बताया कि सहारनपुर के गांव साखनकलां गांव में आयोजित जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता में जनपद की ओर से गांव सोरम की टीम ने प्रतिभाग किया । उन्होंने बताया कि सोरम की टीम ने अपने पूल के सभी मैच जीतने के साथ क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। क्वार्टर फाइनल में सोरम की टीम का मुकाबला हरिद्वार से हुआ जिसमें सोरम की टीम ने हरिद्वार की टीम को रौंदते हुए 29 अंकों से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
सेमीफाइनल मैच सहारनपुर के साथ हुआ। जिसमें टीम में 35 अंक प्राप्त कर सहारनपुर की टीम को 21 अंकों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मैच प्रदेश स्तरीय जूनियर विजेता टीम बुलंदशहर के साथ हुआ जिसमें शोरम की टीम ने 36 अंक प्राप्त कर बुलंदशहर की टीम को सात अंकों से पराजित कर प्रतियोगिता पर कब्जा जमाया। इस दौरान बालिंद्र चौधरी, विपिन बालियान, अनिल चौधरी, नवीन चौधरी आदि ने टीम की जीत पर खुशी व्यक्त की है।