फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Soram Case: I am with the happiness of farmers: Ajit Singh

किसानों के सुखदुख में साथ हूं: अजित सिंह

Tue, 23 Feb 2021 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Soram Case: I am with the happiness of farmers: Ajit Singh
मंगलवार को मुजफ्फरनगर के गांव सोरम में चौपाल पर ग्रामीणों को संबोधित करते रालोद नेता अजित सिंह। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
किसानों के सुख दुख में साथ हूं: अजित सिंह
विज्ञापन

शाहपुर (मुजफ्फरनगर)। रालोद सुप्रीमो चौधरी अजित सिंह ने कहा कि वह किसान हितैषी होने के कारण सुख- दुख में किसानों के साथ हैं। वह गांव में दुख दर्द बांटने आए हैं। अजित सिंह ने कहा कि गांव में युवकों के साथ हुई मारपीट की घटना निंदनीय है। वह किसानों के साथ हैं। उन्होंने पीड़ित योगेश और सीटू से मिलकर घटना की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जब भी पंचायत होगी, वो या जयंत यहां आएंगे।
सोरम में एतिहासिक चौपाल पर किसानों की सभा में चौधरी अजित सिंह ने कहा कि गांव में कुछ लोग आए और युवकों के साथ मारपीट कर चले गए। जब उनके खिलाफ तहरीर दे दी गई है, तो रिपोर्ट दर्ज होने चाहिए। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों को सभी का सम्मान करना चाहिए, यदि कोई किसान उनसे सवाल पूछे तो वह उसका जवाब देकर किसान को संतुष्ट करना चाहिए। इस दौरान उन्होंने तीन कृषि कानूनों, बढ़ती महंगाई को लेकर मोदी सरकार को घेरा। कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह ने कानून बनवाया था कि जो शुगर मिल गन्ने का भुगतान नहीं करेगा, उसकी मिल जब्त कर ली जाएगी, किंतु मोदी सरकार ने इस कानून को खत्म कर दिया। बढ़ती महंगाई से जनता त्रस्त है। दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे आंदोलन को जाट आंदोलन बताकर किसानों को बांटने का लोग काम कर रहे हैं। इस दौरान रालोद जिलाध्यक्ष अजित राठी, पूर्व मंत्री चौधरी योगराज सिंह , धर्मवीर बालियान, पूर्व विधायक राजपाल बालियान, नवाजिश आलम, अनुज बालियान प्रमुख, गुलाम मोहम्मद जौला, बालकिशोर त्यागी, कंवरपाल, उधम सिंह, कृष्णपाल राठी, तरसपाल मलिक, रमा नागर, भीष्म प्रधान, अशोक बालियान , सतबीर आदि मौजूद रहे। सभा की अध्यक्षता राजपाल सिंह और संचालन बिजेंद्र बालियान ने किया।
विज्ञापन

भावुक हो गई महिलाएं
शाहपुर। रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह ने सोरम में सभा को संबोधित करने के बाद घटनास्थल का दौरा कर घर की महिलाओं से घटना की जानकारी ली। वे चौपाल से सीधे घटनास्थल पर पहुंचे। उसके बाद वे सज्जन उर्फ बिट्टू के घर गए, जहां उन्होंने परिवार की महिलाओं से वार्ता की। महिलाओं ने भावुक होते हुए उन्हें बताया कि हमलावरों ने किस तरह उनके घर में छिपे घायलों को बाहर निकालने के लिए उनके साथ दुर्व्यवहार किया। महिलाओं ने बताया कि उनके घर पहुंचे हमलावरों ने गेट तोड़ने का भी प्रयास किया, किंतु उन्होंने हमलावरों के आगे हार नहीं मानी। जिस पर रालोद अध्यक्ष ने महिलाओं को भरोसा दिया कि वह उनके साथ है उन्हें कोई परेशानी नहीं आने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस जनता की सुुरक्षा के लिए
शाहपुर। चौधरी अजित सिंह ने संबोधन के दौरान मंच के पास खड़े थाना प्रभारी संजीव कुमार से पूछा कि क्या घटना के संबंध में दी गई तहरीर पर मुकदमा दर्ज हो गया। इस पर थाना प्रभारी चुप रहे, तो उन्होंने कहा कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया और कोई घटना घटती है तो उसकी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी। रालोद सुप्रीमो ने कहा कि पुलिस जनता की सुरक्षा के लिए है, पुलिस मंत्री की नहीं है।
भारी पुलिस बल तैनात रहा
शाहपुर। सोरम गांव में मारपीट की घटना के बाद अजित सिंह के आने पर गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। आरआरएफ के अलावा शाहपुर, भौराकलां, बुढ़ाना, रतनपुरी, तितावी पुलिस के साथ अधिकारी मौजूद रहे।

26 फरवरी की पंचायत स्थगित
शाहपुर। चौपाल से ही 26 फरवरी ही होने वाले किसान पंचायत को फिलहाल स्थगित करने की घोषणा की गई। भाकियू जिला उपाध्यक्ष बिजेंद्र बालियान ने बताया कि सोरम में 26 फरवरी को होने वाली महापंचायत स्थगित कर दी गई है। गांव में होने वाली महापंचायत में काफी लोगों के पहुंचने की उम्मीद थी, किन्तु स्थान के अलावा अन्य व्यवस्थाओं को करने में समय लगेगा, जिसके चलते पंचायत स्थगित कर दी गई। शाम को गांव में ग्रामीणों की बैठक होगी, जिसमें पंचायत की तिथि व स्थान निर्धारित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed