फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Soot granddaughter on the banner near Ambedkar Bhavan

आंबेडकर भवन के समीप लगे बैनर पर कालिख पोती

Thu, 08 Sep 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Soot granddaughter on the banner near Ambedkar Bhavan
अनुसूचित जाति के लोगों में रोष, पुलिस ने लगवाया नया बैनर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। गांव भुम्मा में शरारती तत्वों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर भवन के समीप लगे डॉ. भीमराव आंबेडकर और संत रविदास के बैनर पर कालिख पोतकर माहौल खराब करने की कोशिश की। इससे अनुसूचित जाति के लोगों में रोष व्याप्त हो गया। भीम आर्मी के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और विरोध जताया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नया बैनर लगवा कर मामला शांत किया।
गांव भुम्मा स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर भवन के समीप 15 दिन पहले भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने डॉ. भीमराव आंबेडकर और संत रविदास का सड़क किनारे एक बैनर लगाया गया था। बुधवार रात शरारती तत्वों ने इस बैनर पर कालिख पोत दी। बृहस्पतिवार सुबह मामले की जानकारी होने पर अनुसूचित समाज के लोगों में रोष फैल गया। इंस्पेक्टर विनोद कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। भीम आर्मी के ब्लॉक संयोजक मोहित, ग्राम सभा अध्यक्ष मीरापुर कपिल जाटव, संजीव, लोकेश, बिट्टू आदि कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए और घटना पर रोष व्यक्त करते हुए आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर ने सभी को समझाकर शांत किया। साथ ही नया बैनर बनवाकर उसी स्थान पर लगवा दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं आई है। शरारती तत्वों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

टॉप टेन हिस्ट्रीशीटर तमंचे सहित गिरफ्तार
मीरापुर। गांव सिकंदरपुर निवासी थाने के टॉप टेन हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने तमंचे और कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक हिस्ट्रीशीटर अफजाल से पूछताछ के बाद चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला का धमकी भरा वीडियो हुआ वायर
मीरापुर। गांव सिकंदरपुर निवासी एक महिला का धमकी भरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि महिला का गांव निवासी भाइयों से संपत्ति के बटवारे को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। पुलिस ने दोनों पक्षों के विरुद्ध शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई भी की थी। बृहस्पतिवार को समझौते का प्रयास किया गया। आरोप है कि महिला ने इसमें धमकी दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed