फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sonu succumbed to the prize of 50 thousand in an encounter

मुठभेड़ में दबोचा 50 हजार का इनामी सोनू सक्का

Tue, 22 Sep 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Sonu succumbed to the prize of 50 thousand in an encounter
जिला चिकित्सालय में ईलाज कराता पुलिस मुठभेड में घायल ईनामी बदमाश। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी सोनू सक्का दबोचा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पीनना-वहलना बाईपास पर सोमवार दोपहर हुई मुठभेड़ में पुलिस ने जनपद के टॉप-10 व 50 हजार के इनामी सोनू सक्का को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में उसको दोनों पैरों में गोलियां लगीं हैं। वहीं, एक पुलिसकर्मी भी गोली लगने से घायल हुआ है। सोनू सक्का एक माह पूर्व शहर के मिमलाना रोड पर हुई आसिफ की हत्या का मुख्य आरोपी है, जिसका एक साथी मुठभेड़ के दौरान फरार हो गया।
शहर कोतवाली के वहलना चौकी इंचार्ज एसआई विनय शर्मा सोमवार दोपहर टीम के साथ वहलना-पीनना बाईपास पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो संदिग्ध युवकों को रोकने का प्रयास किया गया तो वे फायरिंग कर भागने लगे। इसमें पुलिस टीम में शामिल कांस्टेबल प्रशांत गोली लगने से घायल हो गए। मुठभेड़ की सूचना पर इंस्पेक्टर अनिल कपरवान भी टीम के साथ बाईपास की तरफ रवाना हो गए, जिसके बाद बदमाशों की एक खेत में घेराबंदी कर ली गई। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश को दोनों पैरों में गोलियां लगीं, जबकि उसका साथी फरार हो गया। घायल बदमाश की पहचान जनपद के टॉप-10 व 50 हजार के इनामी बदमाश मुरसलीन उर्फ सोनू सक्का पुत्र इमामूद्दीन के रूप में हुई। मुठभेड़ की जानकारी मिलने पर एसएसपी अभिषेक यादव भी मौके पर जा पहुंचे, जिसके बाद घायल सोनू सक्का व पुलिसकर्मी प्रशांत को जिला अस्पताल भेजा गया। मौके से एक संदिग्ध बाइक, पिस्टल-कारतूस व खोखे बरामद किए गए हैं। फरार बदमाश की तलाश में कांबिंग की गई, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा।
विज्ञापन

रंजिश के चलते की थी आसिफ की हत्या
मुजफ्फरनगर। शहर के मोहल्ला महमूदनगर निवासी आसिफ की 23 अगस्त को मिमलाना रोड पर गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद आरोपियों ने आसिफ के भाई दिलशाद को फोन कर हत्या की जानकारी दी थी। मामले में सोनू सक्का समेत नौ आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, जो फरार हैं। पुलिस ने गत दिनों दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेेल भेजा था, जबकि फरार मुख्य आरोपी सोनू सक्का पर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि मुठभेड़ में गिरफ्तारी के बाद सोनू सक्का ने पूछताछ में आसिफ की हत्या पुरानी रंजिश में किए जाने की जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनू सक्का पर दर्ज हैं 38 मुकदमे
मुजफ्फरनगर। जनपद के टॉप-10 और 50 हजार के इनामी सोनू सक्का पर शहर के तीनों थानों के साथ ही जानसठ व तितावी थानों में कुल 38 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें से पांच मुकदमे हत्या और 11 हत्या के प्रयास के हैं। इसके अलावा, सोनू सक्का पर गैंगस्टर, बलवा, गुंडा एक्ट, आर्म्स एक्ट आदि के भी मुकदमे दर्ज हैं। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि मुठभेड़ में धरा गया बदमाश जनपद का टॉप-10 महमूदनगर निवासी सोनू सक्का उर्फ मुरसलीन है, जिस पर आसिफ हत्याकांड के बाद 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था। इनामी का एक साथी फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed