{"_id":"5ebec5be8ebc3e9021208d2c","slug":"sonu-and-soraj-workers-of-badaun-khatauli-news-mrt4819282189","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना पार करते गले तक पानी आया, तो लगा अब नहीं बचेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना पार करते गले तक पानी आया, तो लगा अब नहीं बचेंगे
जानसठ से साइकिल पर गुजरता प्रवासी श्रमिक सोनू।
- फोटो : KHATAULI
Link Copied
जानसठ। प्रवासी श्रमिक जान जोखिम में डालकर भी अपने आशियानों की ओर कदम बढ़ाते जा रहे हैं। श्रमिकों ने बताया कि पुलिस के डर से वे साइकिल लेकर ही यमुना पार करने लगे। यमुना का पानी गले तक पहुंचा, तो लगा कि अब जान नहीं बचेगी। इसी दौरान एक व्यक्ति ने हाथ पकड़ करके किनारे तक पहुंचाया, तब जाकर जान में जान आई।
विज्ञापन
बदायूं के रहने वाले सोनू व सोराज शुक्रवार को साइकिल होते हुए कस्बे में पहुंचे। इन्होंने बताया कि वे चंडीगढ़ में मजदूरी करते थे। लॉकडाउन में वे वहां फंस गए। वाहनों का साधन नहीं मिलने पर उन्होंने अपने परिजनों को फोन करके अपने खातों में पैसे डलवाए। एटीएम से रुपये निकालकर तीन-तीन हजार रुपये में पुरानी साइकिल खरीदी और घर के लिए निकल पड़े। पंजाब सरकार की ओर से कोई मदद नहीं मिली और पुलिस ने बॉर्डर पार होने नहीं दिया। इसलिए वे पुलिस डर से बचते हुए यमुना के अंदर से साइकिल लेकर ही पार करने लगे। यमुना पार करते हुए उनके गले तक पानी पहुंच गया था। गले तक पानी आने पर ऐसा लगा कि अब तो जान चली ही जाएगी। इस दौरान वहां से गुजरने वाले एक व्यक्ति ने यमुना के अंदर पहुंचकर उनके हाथ पकड़े और बाहर किनारे तक पहुंचाया। श्रमिकों ने बताया कि सहारनपुर पहुंचने पर यूपी पुलिस ने रोक लिया। पुलिस ने कहा कि बस से ही उनके घर भेजा जाएगा। तीन दिनों तक उनको वहां रखा गया, लेकिन बस से नहीं भेजा गया। इसके बाद वे साइकिल पर ही अपने घर की ओर निकल पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।