फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Son's murder: Son Robin was shot in the stomach, severing daughter-in-law's hands

बेटे की हत्या: बहू के हाथ को चीरती हुई बेटे रोबिन के पेट में लगी गोली, पिता ने हत्या करने की बताई ये वजह

Sat, 25 Oct 2025 03:29 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sat, 25 Oct 2025 03:29 PM IST
सार

Muzaffarnagar News: ब्रजवीर ने कहासुनी होने पर बेटे रोबिन को गोली मार दी। उसने बताया कि रोबिन उसे पीटता था। संपत्ति को लेकर भी विवाद होता रहता था। पहले उसने हवाई फायर किया, लेकिन रोबिन की अकड़ कम नहीं हुई, तो उसने गुस्से में गोली मार दी। 

विज्ञापन
Son's murder: Son Robin was shot in the stomach, severing daughter-in-law's hands
रोबिन की फाइल फोटो और गिरफ्तार ब्रजवीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोकरहेड़ी में ब्रजवीर और उसके बेटे रोबिन के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। शुक्रवार सुबह कहासुनी और फिर धक्का-मुक्की हुई। ब्रजवीर ने पहले आंगन में हवाई फायर किया और कमरे में जाने लगा। पीछे-पीछे बेटा रोबिन और बहू रविता भी पहुंच गए, यहां ब्रजवीर ने सीधे गोली चला दी। गोली पुत्रवधू रविता के हाथ में लगकर रोबिन के पेट में जा घुसी। अधिक खून बह जाने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

आरोपी ब्रजवीर की पत्नी रुकमेश का पांच साल पहले निधन हो गया था। बेटी की शादी पहले बधाई कलां की और इसके बाद दूसरी शादी रुड़की में की थी। करीब 25 बीघा जमीन के लिए ब्रजवीर का बेटे के साथ मनमुटाव रहता था। परिवार के लोगों ने कई बार बीच-बचाव कराया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

अपना कीमती सामान भी ब्रजवीर अलमारी में रखता था। कभी जमीन, कभी आभूषण तो कभी रुपयों पर विवाद हुआ। शुक्रवार सुबह पशु बेचने को लेकर कहासुनी शुरू हुई थी। परिवार के लोगों ने बंदूक छीनने का प्रयास भी किया लेकिन कामयाबी नहीं मिली। कुछ ही पल में घर की खुशियां बिखर गई।
 
विज्ञापन

ब्रजवीर बोला, तीन बार की मेरी पिटाई
मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी ब्रजवीर को हिरासत में ले लिया। पुलिसकर्मियों ने बंदूक बरामद कराने के दौरान वारदात की वजह पूछी। आरोपी ने बताया कि लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। वह एक कमरे में नीचे रहता था। उसकी तीन बार पिटाई की गई। 
 

शुकतीर्थ में किया गया अंतिम संस्कार
रोबिन का अंतिम संस्कार शुकतीर्थ में किया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव पहले भोकरहेड़ी ले जाया गया। यहां सैकड़ों लोग एकत्र हो गए। इसके बाद गमगीन माहौल में कस्बे के लोग शव को शुकतीर्थ ले गए और अंतिम संस्कार किया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed