फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   son of constable of saharanpur police dies in accident

Muzaffarnagar: कांस्टेबल के घर पसरा मातम, बेटे की हादसे में गई जान, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Thu, 03 Nov 2022 04:30 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 03 Nov 2022 04:30 PM IST
सार

Muzaffarnagar : बेटे की हादसे में मौत होने के बाद कांस्टेबल के घर मातम पसरा हुआ है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
son of constable of saharanpur police dies in accident
मुजफ्फरनगर में हादसा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर में नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर रथेड़ी कट के निकट रोडवेज ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए, जबकि उनके एक साथी की मौत हो गई। चालक रोडवेज को छोड़कर फरार हो गया। मृतक युवक के पिता सहारनपुर में कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं।

विज्ञापन


नई मंडी के मीनाक्षीपुरम अवध विहार निवासी निखिल पुत्र संजीव, पटेलनगर निवासी सौरभ कौशिक और शाहपुर के गांव हरसौली निवासी कार्तिक बुधवार शाम बाइक से रामपुर तिराहे की तरफ से आते समय रथेड़ी कट के पास सड़क क्रास कर रहे थे। इसी दौरान रोडवेज बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों युवक घायल हो गए।
विज्ञापन


इसके बाद नई मंडी कोतवाली पुलिस ने घायल तीनों युवकों को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने निखिल को मृत घोषित कर दिया। घायलों से जानकारी लेने के बाद पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना दी। जानकारी मिलने के बाद परिजन भी पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: आखिर मिल गई दुल्हन: ढाई फीट के अजीम ने PM-CM को लेकर कही ये बात, हनीमून के सवाल पर बताया आगे का प्लान

बागोवाली चौकी प्रभारी गुरबचन सिंह ने बताया कि निखिल के पिता सहारनपुर में कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं। उन्हें भी सूचना दी गई थी। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। पुलिस को लिखित में भी दिया है। परिजनों को शव सौंप दिया गया।

यह भी पढ़ें: अनोखा निकाह: गोद में उठाकर स्टेज तक लाए गए दूल्हा-दुल्हन, कभी मुसीबत बन रहे कद ने अजीम और बुशरा को दिलाया फेम

बताया गया कि मृतक युवक का परिवार मूल रूप से बागपत के रमाला क्षेत्र का रहने वाला है और वर्तमान में अवध विहार में रहता हैं। चालक बस को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। बस को कब्जे में लिया है। कोतवाली मंडी प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed