{"_id":"5f0371ec8ebc3e42df180138","slug":"son-dies-of-soldier-s-license-pistol-muzaffarnagar-news-mrt489990856","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनिक की लाइसेंसी पिस्टल से बेटे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैनिक की लाइसेंसी पिस्टल से बेटे की मौत
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मोहल्ला मल्हूपुरा में सैनिक की लाइसेंसी पिस्टल अचानक नीचे गिरने के बाद चली गोली ने बेटे की जान ले गई। पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले को इत्तेफाकिया में दर्ज किया गया है।
बुढ़ाना कस्बा निवासी श्रीकांत शर्मा आर्मी में हैं, जिनकी ससुराल शहर के मोहल्ला मल्हूपुरा निवासी सतीश शर्मा के यहां है। कुछ दिन पूर्व श्रीकांत अवकाश पर घर आए थे, जिसके बाद रविवार को वे पत्नी व बेटे प्रियांशु (11) के साथ ससुराल में मिलने आए थे। सोमवार सुबह करीब सात बजे श्रीकांत शर्मा की लोडेड लाइसेंसी पिस्टल कमरे में रखी हुई थी, जो अचानक किसी कारण से नीचे गिर गई। फर्श पर गिरते ही लोडेड पिस्टल से गोली चल गई, जो कमरे में ही मौजूद प्रियांशु के चेहरे पर गाल में लगी। गोली लगते ही प्रियांशु लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। परिजन तत्काल घायल बच्चे को लेकर निजी हॉस्पिटल पहुंचे, जहां उपचार के दौरान दोपहर के समय बालक की मौत हो गई। बेटे की अचानक मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर सोमवार दोपहर पुलिस सतीश शर्मा के घर पहुंची और बच्चे के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। सिविल लाइन इंस्पेक्टर डीके त्यागी का कहना है कि लोडेड लाइसेंसी पिस्टल अचानक नीचे गिरने से गोली चली, जो श्रीकांत के बेटे प्रियांशु को जा लगी। मामले को इत्तेफाकिया में दर्ज किया गया है।