फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Son dies after being shot while cleaning father's licensed gun

Muzaffarnagar News: पिता की लाइसेंसी बंदूक की सफाई के दौरान गोली लगने से बेटे की मौत

Wed, 29 Mar 2023 05:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Mar 2023 05:19 PM IST
विज्ञापन
Son dies after being shot while cleaning father's licensed gun
गांव पीनना का मामला, परिजनों ने किया पुलिस कार्रवाई से इंकार
विज्ञापन

पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव पीनना में पिता की लाइसेंसी बंदूक साफ करते वक्त चली गोली लगने से युवक की मौत हो गई। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
शहर कोतवाली के गांव पीनना में 20 वर्षीय युवक मोहित मंगलवार को अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक साफ कर रहा था। इसी दौरान अचानक बंदूक से गोली चल गई, जो उसके पेट में जा लगी। गंभीर घायल होने पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन बिना कार्रवाई कराए बेटे के शव को घर ले गए।
विज्ञापन

तभी अस्पताल से सूचना पाकर शहर कोतवाली पुलिस गांव पहुंची और युवक के शव कब्जे में ले लिया। पोस्टमार्टम कराने से इनकार करने पर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर कोतवाली के कार्यवाहक प्रभारी संजय कुमार ने बताया पुलिस ने जांच शुरू की है। जरूरत पड़ी तो बंदूक को कब्जे में लिया जाएगा। युवक खेती में अपने पिता का सहयोग करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed