फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Son ate poison after seeing mother's lover

मां के प्रेमी को देखकर बेटे ने जहर खाया

Tue, 07 Jan 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Son ate poison after seeing mother's lover
ककरौली। क्षेत्र के गांव में विधवा से मिलने आए प्रेमी को देख उसके बेटे ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ती देख परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

ककरौली क्षेत्र के गांव निवासी महिला के पति की आठ माह पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी। उसके चार बच्चे हैं। महिला की जान पहचान शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति से हो गई। रविवार शाम को व्यक्ति उस महिला से मिलने पहुंच गया। जिसे देख महिला का 15 वर्षीय बेटा अपने ताऊ को घर बुला लाया और ताऊ ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस प्रेमी को पकड़ कर थाने ले जाने लगी। जिसका महिला ने विरोध किया, तो पुलिस वापस लौट गई। जिससे नाराज होकर बेटे ने जहरीले पदार्थ खा लिया। जहरीले पदार्थ का सेवन करने से किशोर की हालत बिगड़ गई। परिवार के लोग किशोर को लेकर जिला अस्पताल में पहुंचे। लोगों ने प्रेमी को बंधक बना लिया। सूचना पर प्रेमी के परिजन गांव में पहुंचे। इसके बाद गांव में लोगों की पंचायत हुई। पंचायत में माफी मांगने पर ग्रामीणों ने बंधक बनाए गए प्रेमी को चेतावनी देकर उसके परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed