फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Some people are increasing the distance between Gathwala and Baliyan Khap: Tikait

कुछ लोग गठवाला और बालियान खाप के बीच बढ़ा रहे फासला : टिकैत

Fri, 18 Apr 2025 02:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Apr 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Some people are increasing the distance between Gathwala and Baliyan Khap: Tikait
फोटो समेत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिसौली। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि कुछ लोग बालियान और गठवाला खाप के बीच विवाद पैदा करने का प्रयास कर रहे हैं। समाज ऐसे लोगों को सफल नहीं होने देगा। वर्तमान में किसान बारूद के ढेर पर है। संगठन के बिना किसान कमजोर होगा। गांव-गांव कमेटी बनाकर संगठन मजबूत करना होगा।
किसान भवन पर आयोजित मासिक पंचायत में भाकिय अध्यक्ष ने कहा कि किसानों के सामने बड़ी समस्याएं हैं, संगठन को मजबूत करके ही कार्य किया जा सकता है। राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि संगठन में लोग आते-जाते रहते हैं। जो लोग भाकियू की विचारधारा से सहमत नहीं हैं, उनकी संगठन में भी कोई जरूरत नहीं है। भाकियू हमेशा किसानों के हित की लड़ाई लड़ती रहेगी। जो संगठन संयुक्त मोर्चा के विधान को नहीं मानता, मोर्चा भी उससे कोई संबंध नहीं रखता।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में गन्ना मूल्य भुगतान किसानों की बड़ी समस्या है। छत्तीसगढ़ में जंगल काटे जा रहे हैं, वहां सरकार धान के रेट अधिक दे रही है। धान के रेट के कारण ही वहां सरकारों की अदला बदली भी हो जाती है। सरकार पूंजी पतियों को ध्यान में रखकर पॉलिसी बनाती है। भारत और अमेरिका के बीच समझौते पर कहा कि सेब का आयात बढ़ेगा, जिसके कारण हिमाचल और कश्मीर का किसान मुसीबत में पड़ जाएंगे। किसानों को फसल चक्र काे अपनाकर कम खर्चे में अधिक लाभ कमाना होगा। प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव ओमपाल मलिक ,बत्तीसा खाप चौधरी चौधरी शौकेंद्र, जिलाध्यक्ष नवीन राठी, पवन खटाना, रवि कुमार, सुभाष काकरान, ओमप्रकाश शर्मा, योगेंद्र पवार, कविता चौधरी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
इनसेट
सोरम में होगी सर्वखाप पंचायत, सिसौली में होगी घोषणा
सिसौली। भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि शादी, रस्म तेरहवीं में अत्यधिक खर्च किया जा रहा है, जिसे रोकना होगा। किसानों से अधिक से अधिक पेड़ लगाकर पर्यावरण को बचाने का आह्वान किया। 15 मई को किसान मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि सिसौली में मनाई जाएगी। इसी दिन सोरम गांव में खाप पंचायत की तारीख की घोषणा होगी। खाप पंचायत में सामाजिक मुद्दों पर निर्णय लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed