{"_id":"614b76d58ebc3e7857310d23","slug":"solving-the-problems-of-farmers-in-krishak-mela-khatauli-news-mrt557426855","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषक मेले में किसानों की समस्याओं का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषक मेले में किसानों की समस्याओं का निस्तारण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृषक मेले में किसानों की समस्याओं का निस्तारण
मंसूरपुर। सरकारी गन्ना विकास समिति मंसूरपुर में किसानों की विभिन्न समस्याओं के निस्तारण के लिए मंसूरपुर शुगर मिल तथा गन्ना समिति के सहयोग से मेले का आयोजन किया गया।
कृषक मेले में पहुंचकर किसानों ने गन्ने के सर्वे संबंधी आंकड़े, कृषक के नाम तथा उसके पिता के नाम में त्रुटि, मोबाइल नंबर, बैंक खाता, संबंधित त्रुटियों को ठीक कराया। कुछ किसानों ने ट्रॉली की पर्ची बुग्गी में तथा बुग्गी की पर्ची ट्रॉली में बदलवाई। शुगर मिल के उपाध्यक्ष अरविंद कुमार दीक्षित ने बताया कि गन्ना विभाग किसानों की समस्याओं के निस्तारण करने के लिए पूरा सहयोग कर रहा है। मेला अभी कई दिन और चलेगा। इस अवसर पर समिति सचिव ब्रजेश राय, सीडीआई सुनील कुमार वर्मा, यशपाल सिंह एकाउंटेंट, मोहम्मद वासिक, सुंदरपाल आदि गन्ना समिति तथा शुगर मिल के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।