{"_id":"64282f238e9b5144920db938","slug":"soldiers-paid-tribute-to-their-heroism-scattered-colors-of-patriotism-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-32-2023-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: सैनिकों की वीरता को किया नमन, देशभक्ति के बिखरे रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: सैनिकों की वीरता को किया नमन, देशभक्ति के बिखरे रंग
विज्ञापन
अमर उजाला गांव महोत्सव में शहीद बंचन सिहं के परिजनों व पूव सैनिको सम्मानित करते विधायक राजप
- अमर उजाला गांव महोत्सव में दूसरे दिन पूर्व सैनिक और उनके परिवार किए गए सम्मानित
- विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। अमर उजाला गांव महोत्सव के दूसरे दिन देशभक्ति के रंग बिखरे। पूर्व सैनिकों और शहीदों के परिवारों को सम्मानित किया गया। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम पेश किए। स्टॉलों पर जैविक खेती की जानकारी दी गई।
एसडी इंटर कॉलेज के मैदान पर महोत्सव के दूसरे दिन के प्रथम सत्र का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक, भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत, रालोद विधानमंडल दल के नेता राजपाल बालियान, पुरकाजी के रालोद विधायक अनिल कुमार, मीरापुर विधायक चंदन चौहान और कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। अतिथियों ने शहीद बचन सिंह की पत्नी कामेश देवी, शहीद अमरेश पाल के भाई नेत्रपाल, शहीद सतीश कुमार की पत्नी विमलेश देवी, शहीद लोकेश सहरावत के पिता उदयवीर सिंह और राधेश्याम त्यागी के बेटे अनिल त्यागी को शॉल ओढ़ाकर और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
इन पूर्व सैनिकों को किया गया सम्मानित
समारोह में कैप्टन सुरेश चंद त्यागी, केपी सिंह, अशोक कुमार, जय प्रकाश वशिष्ठ, मांगेराम, ब्रजपाल सिंह, प्रमेंद्र राठी, सुनील कुमार, राजेंद्र राठी, ब्रजवीर सिंह, रविंद्र कुमार, ईश्वर सिंह, रणधीर सिंह, प्रेम कुमार, जयपाल सिंह, राजकुमार, स्वामी भजनानंद को सम्मानित किया गया। पुलिसकर्मी पंकज भाटी, अशोक कुमार, टेकचंद सिरोही को सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
जिंदगी बचाने वाले भाइयों को किया सम्मानित
मोरना के रहने वाले सगे भाई राजीव कुमार, मिंटू कुमार और चौरावाला निवासी रजत को भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत, समाजसेवी देवराज पंवार ने सम्मानित किया। सगे भाइयों ने भोपा नहर में डूबते कई लोगों की जिंदगी बचाने का काम किया है।
महोत्सव में रहे मौजूद
भाजपा नेता अमित राठी, जिला पंचायत सदस्य युनूस चौधरी, अंकित चौधरी, नरेंद्र पंवार, प्रधानाचार्य सुनील कुमार, प्रधानाचार्य सोहन पाल, सुधीर भारतीय, तेजपाल सिंह, अरविंद कुमार, भाकियू सेना के जिलाध्यक्ष मुरसलीन, कपिल राठी, संजीव कुमार, राजीव कुमार आदि मौजूद रहे।
जैविक खेती की तरफ बढ़ें किसान : मलिक
पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि गांव महोत्सव के आयोजन से लोगों को नई-नई जानकारियां मिली है। किसानों को जैविक खेती अपनानी चाहिए।
सैनिक हमारे देश की शान : टिकैत
भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि सैनिक हमारे देश की शान है। सैनिकों की वजह से ही लोग अपने घरों में सुरक्षित है। देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों के परिवार का प्रत्येक नागरिक को साथ देना चाहिए।
मातृभूमि से बढ़कर कुछ नहीं : अनिल
रालोद के पुरकाजी विधायक अनिल कुमार ने कहा कि मातृभूमि से बढ़कर कुछ नहीं होता। हम अपने वीरों की बदौलत ही घरों सुरक्षित हैं।