फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Soldier's marriage breaks after girlfriend arrives before horse ride

Muzaffarnagar News: घुड़चढ़ी से पहले पहुंची प्रेमिका, टूटी सिपाही की शादी

Mon, 03 Nov 2025 01:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Soldier's marriage breaks after girlfriend arrives before horse ride
बुढ़ाना/भौराकलां (मुजफ्फरनगर)। क्षेत्र के गांव में बदायूं में तैनात यूपी पुलिस के सिपाही की घुड़चढ़ी की तैयारियां चल रही थी। डीजे तैयार था और दोस्त जश्न की तैयारी में जुटे थे लेकिन एन वक्त पर प्रेमिका पुलिस को लेकर पहुंच गई। शादी की जिद पर अड़ी युवती ने सिपाही के साथ अपने फोटो भी दिखाए। हंगामे के बीच सिपाही की शादी टूट गई।
विज्ञापन

भौराकलां थाना क्षेत्र के जैतपुर गांव के सिपाही की शादी बुढ़ाना क्षेत्र के गांव में होनी थी। शाहपुर में बैंक्वेट हॉल बुक किया गया था। शनिवार रात बदायूं से एक युवती भौराकलां पुलिस के साथ जैतपुर पहुंची और खुद को सिपाही की प्रेमिका बताया। घुड़चढ़ी की तैयारी में जुटे परिजन, मेहमान और ग्रामीण सन्न रह गए। पहले सिपाही ने इन्कार किया लेकिन युवती ने मोबाइल से उसके साथ तस्वीरें दिखाई तो वह कोई जवाब नहीं दे सका। रात में ही मामला दुल्हन पक्ष तक भी पहुंच गया। इसके बाद सिपाही की शादी टूट गई।
विज्ञापन

पंचायत में फैसला, शादी नहीं...रकम लौटाई
बुढ़ाना क्षेत्र के गांव का दुल्हन पक्ष खाप से भी जुड़ा है। शाहपुर में शादी होनी थी और गणमान्य लोगों को बुलावा दिया गया था लेकिन सिपाही की गलती से दुल्हन पक्ष को भी परेशानी उठानी पड़ी। इसके बाद दोनों पक्षों के गणमान्य लोगों के बीच फैसला हुआ। दूल्हे पक्ष ने दुल्हन पक्ष को रकम और शादी में दिया गया कीमती सामान लौटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस से शिकायत के बाद लौटी प्रेमिका
भौराकलां। पुलिस से शिकायत के बाद रविवार को दोपहर तक कथित प्रेमिका भौराकलां थाने में बैठी रही। शादी टूटने की जानकारी मिलने के बाद वह वापस बदायूं लौट गई। प्रेमिका ने पुलिस को बताया कि वह संबंधित थाने में ही सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएगी।

दो साल से चल रहा था प्रेम-प्रसंग
सिपाही का बदायूं में दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया गया है कि वह अपनी प्रेमिका के साथ लिव इन में रह रहा था और शादी का भरोसा दिया गया था। घर पहुंचकर परिजनों की मर्जी से दूसरी शादी की तैयारी की लेकिन प्रेमिका को जानकारी मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed