{"_id":"5e42f9058ebc3ee5c31c2978","slug":"soldier-s-invoice-invoiced-muzaffarnagar-news-mrt468466692","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही के हमलावर का मादक पदार्थ तस्करी में चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही के हमलावर का मादक पदार्थ तस्करी में चालान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के मोहल्ला कस्सावान में सिपाही पर धारदार हथियार से हमला करने वाले आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के लोहिया बाजार में सोमवार शाम युवती के साथ दूसरे वर्ग के युवक ने छेड़छाड़ की थी। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख आरोपी पास ही स्थित मोहल्ला कस्सावान में घुस गया था। आरोपी ने वहां मीट की दुकान से मांस काटने का बुगदा उठाकर पीछा कर रहे सिपाही मोहित पर हमला कर कर दिया था। इसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी मोहल्ला खालापार के गुल्लर वाली गली निवासी परवेज उर्फ बबलू पुत्र शमशाद है। आरोपी हिस्ट्रीशीटर है, जिसके पास से 7.3 किलो डोडा पाउडर बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।