फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Soldier injured in an encounter with a crook, admitted

मुठभेड़ में दबोचा गोकशी कर रहा बदमाश, तीन फरार

Wed, 16 Oct 2019 07:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2019 07:06 PM IST
विज्ञापन
Soldier injured in an encounter with a crook, admitted
9-खतौली में मुठभेड़ के दौरान फरार गोकश को पकड़ने के लिए जंगलों में काम्बिंग करती पुलिस। - फोटो : KHATAULI
मुठभेड़ में बदमाश के साथ सिपाही भी घायल, भर्ती कराया
विज्ञापन

भोपा (मुजफ्फरनगर)। पुलिस ने गांव सीकरी-सिकंदरपुर के जंगल में गोकशी कर रहे एक बदमाश को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया, जो पैर में गोली लगने से घायल हुआ, जबकि तीन अन्य फरार हो गए। फरार बदमाशों की तलाश में घंटों कांबिंग की गई, लेकिन वे हत्थे नहीं चढ़े। मौके से 80 किलो मांस, गोकशी के उपकरण व पशु अवशेष बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ में एक सिपाही भी घायल हुआ है।

भोपा पुलिस ने बुधवार दोपहर गोकशी की सूचना पर गांव सीकरी-सिकंदरपुर के जंगल में दबिश दी। इंस्पेक्टर एमएस गिल ने बताया कि एसआई अवधेश शर्मा, लेखराज सिंह, जगपाल सिंह व सिपाही संजय राणा, नौशाद के साथ जब वे मौके पर पहुंचे तो एक ईख के खेत में कुछ लोग गोकशी करते दिखाई दिए। पुलिस टीम को देखते ही बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी, जिसमें पुलिसकर्मी नौशाद के हाथ में गोली लगी। इसके बाद जवाबी फायरिंग में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल होकर वहीं गिर पड़ा, जबकि उसके तीन साथी फरार हो गए। इंस्पेक्टर ने बताया कि घायल बदमाश तुर्राब पुत्र सैय्यद निवासी गांव रूड़कली है, जिसके फरार साथियों की पहचान नसीम टांडिया निवासी गांव सीकरी व दो अज्ञात के रूप में हुई है। मुठभेड़ की सूचना पर एसपी देहात नेपाल सिंह व सीओ राममोहन शर्मा भी ककरौली थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद फरार बदमाशों की तलाश में कांबिंग की गई, लेकिन वे हत्थे नहीं चढ़े। मौके से 80 किलो मांस, कटान के उपकरण, तमंचा-कारतूस व एक संदिग्ध बाइक बरामद की गई है। पशु चिकित्सक डॉ हेमेंद्र कुमार ने बरामद मांस की जांच के बाद उसके गोमांस होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed