फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Solar lights installed at the crematorium

श्मशान घाट पर लगी सोलर लाइटें खराब

Fri, 08 Jan 2021 11:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Solar lights installed at the crematorium
मोरना। तीर्थ स्थल शुकतीर्थ के श्मशान घाट पर सोलर लाइट लगने के एक महीना बाद ही खराब हो गई थी। सोलर लाइट में लगने वाली बैटरी का भी कहीं अता-पता नहीं है। ग्रामीणों द्वारा सोलर लाइट के खराब होने और उनकी बैटरी गायब होने के बारे में ग्राम पंचायत को भी अवगत करवा दिया गया था, इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

शुकतीर्थ श्मशान घाट जिले के एक मात्र तीर्थ स्थल पर गंगा किनारे श्मशान घाट है, जहां जिले के साथ-साथ आसपास के जिलों से भी लोग अंतिम संस्कार करने आते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि अंतिम संस्कार करते समय कई बार शाम भी हो जाती है। उस वक्त लोगों को जंगली जानवरों और जलीय जीवों का भय लगने लगता है। घाट पर अंधेरा होने के कारण अस्थियां विसर्जित करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोग मोबाइल और वाहनों की लाइट जलाकर क्रिया कर्म की प्रक्रिया पूरी करते हैं। पहले तो सौर ऊर्जा लाइट से ही प्रकाश हुआ करता था, लेकिन यह भी मात्र एक महीने में खराब हो गई थी। इनके खराब होने की सूचना पंचायत समिति के साथ-साथ तमाम प्रशासनिक अधिकारियों को भी दी जा चुकी हैं, इसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed