{"_id":"62d994e96c5fab179c36b412","slug":"solani-s-rising-water-level-boat-traffic-muzaffarnagar-news-mrt597963311","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलानी का बढ़ा जल स्तर, नाव से कर रहे आवागमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलानी का बढ़ा जल स्तर, नाव से कर रहे आवागमन
विज्ञापन
पुरकाजी के खादर क्षेत्र में नांव में बैठकर सोलानी नदी पार करते ग्रामीण।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
पुरकाजी। उत्तराखंड से पानी छोड़े जाने से बृहस्पतिवार को खादर क्षेत्र की सोलानी नदी का जल स्तर बढ़ गया। रात में पानी बढ़ने की आशंका को लेकर ग्रामीणों में दहशत बन चली है। अगर पानी बढ़ता है, तो बाढ़ जैसे हालात बन सकते है।
सरदार कुलवंत सिंह विर्क, जोगेंद्र सिंह प्रधान, राजू प्रजापति, गुरनाम सिंह, सतनाम सिंह, साधु राम, बिजेंद्र सिंह ने बताया कि अभी पानी नदी के किनारों तक चल रहा है। अगर पानी बढ़ने पर ग्रामीणों को खेतों व जंगलों में जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। ग्रामीणों ने बताया कि करीब दस दिन पूर्व उत्तराखंड से आने वाला पानी बढ़ गया था, तभी से नदी में करीब आठ फुट पानी चल रहा है। जिस कारण ग्रामीणों को नाव में बैठकर ही नदी पार कर खेतों पर जाना पड़ रहा है।
लेखपाल सोमपाल का कहना है कि उत्तराखंड से बृहस्पतिवार को सोलानी नदी में पानी छोड़ा गया है। जिससे नदी का जल स्तर बढ़ गया है। हालांकि धीरे धीरे पानी कम हो रहा है। रात में पानी आगे निकल जायेगा। ग्रामीणों को बता दिया गया है। खतरे वाली कोई बात नहीं है। प्रशासन अलर्ट है, हर स्थिति पर नजर रखी जा रही हैं।