फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   solani river in spate, flood situation

सोलानी नदी उफान पर, बाढ़ के बने हालात

Thu, 29 Jul 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
solani river in spate, flood situation
पुरकाजी खादर बाढ़ क्षेत्र में दौरा करती ड्रैनेज विभाग की टीम। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। उत्तराखंड से छोड़े गए पानी से सोलानी नदी उफान पर आ गई है। जिस कारण पानी नदी से बाहर आकर कई गांवों के रास्तों पर आ गया। जिससे खादर में बाढ़ जैसे हालात बन गए। जंगल, खेतों और रास्तों पर पानी भर जाने से ग्रामीणों का आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। पानी के लगातार बढ़ने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को उत्तराखंड से पानी छोड़े जाने पर सोलानी नदी एक बार फिर उफान पर आ गई। पानी नदी से बाहर आकर गांव रजगल्लापुर, रामनगर, शेरपुर नंगला, भदौला, भदौली, अलमावाला, जिंदावाला, चमरावाला, सुहेली, चानचक, पांचली, फरखपुर आदि करीब 24 गांवों के रास्तों पर पानी भर जाने से बाढ़ के हालात बन गए हैं। जिससे ग्रामीणों में दहशत व्याप्त हो गई। पानी और बढ़ने की संभावना को लेकर ग्रामीणों ने घरों में रखा सामान सुरक्षित स्थानों पर रखना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

राजेंद्र पांचली, राजू प्रजापति, साधुराम, सतनाम सिंह, कृष्णपाल, यादराम, बिजेंद्र सिंह, महकार सिंह ग्रामीणों ने बताया कि जंगलों व खेतों में पानी भरा रहने होने से एक सप्ताह से चारे की समस्या बनी हुई है। चारा नहीं होने पर पशुओं को भूसा खिलाना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को और पानी आ जाने से हालात बेहद खराब हो गए हैं। कई गांवों के रास्तों पर पानी आ जाने से ग्रामीणों का आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। ग्रामीण घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पानी और बढ़ने से हालात और विकट हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पानी बढ़ने की जानकारी देकर ग्रामीणों को अलर्ट कर दिया गया है। नदी के पास नाव लगा रखी है। शेरपुर में बाढ़ चौकी बनाकर तहसील कर्मियों और पुलिस कर्मियों को हालात पर नजर रखने के निर्देश दे दिए गए हैं। - दीपक कुमार, एसडीएम सदर

सिंचाई विभाग की टीम ने किया खादर क्षेत्र का दौरा
पुरकाजी। ड्रेनेज विभाग मेरठ की टीम ने बृहस्पतिवार को खादर क्षेत्र का दौरा किया। एसडीओ अशोक जैन ने बताया कि अगले दो दिन पुरकाजी खादर क्षेत्र में बाढ़ जैसी स्थिति बनी रहेगी। वर्तमान में दोनों नदियों का जलस्तर धनौरी में सामान्य हो चुका है। विभाग द्वारा सोलानी नदी पर तटबंध निर्माण की एक परियोजना शासन को भेजी जा चुकी है। परियोजना को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा स्वीकृत कर बाढ़ नियंत्रण परिषद पटना को भेजा गया है। इस दौरान एसडीओ ड्रेनेज अशोक जैन , संजीव मलिक, श्रवण कुमार, शिवेंद्र भारद्वाज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed