{"_id":"60f5c2b38ebc3e6908303838","slug":"solani-river-in-spate-due-to-water-from-uttarakhand-muzaffarnagar-news-mrt5481382146","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड से आए पानी से सोलानी नदी उफान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड से आए पानी से सोलानी नदी उफान पर
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर जिले के पुरकाजी के खादर क्षेत्र की सोलानी नदी में आया पानी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड से आए पानी से सोलानी नदी उफान पर
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। उत्तराखंड की शिवालिक पहाड़ियों से सोमवार को छोड़े गए पानी से खादर क्षेत्र की सोलानी नदी का जलस्तर बढ़ जाने से नदी उफान पर आ गई, जिससे खादर क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालत बन गए। आसपास जंगल व खेतों में पानी भर जाने से सैकड़ों बीघा फसलें पानी में डूब गई।
कई गांवों के रास्तों पर पानी आ जाने से ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित हो गया। प्रशासन ने शेेरपुर की बाढ़ चौकी को अलर्ट कर दिया है। रविवार और सोमवार को खादर क्षेत्र में हुई बारिश से सोलानी नदी का जलस्तर बढ़ गया था। सोमवार शाम करीब पांच बजे उत्तराखंड की शिवालिक पहाड़ियों से करीब पांच हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने से सोलानी नदी का जलस्तर और बढ़ गया। देखते ही देखते सोलानी नदी में कई कई फुट पानी भर जाने से नदी उफान पर आ गई। पानी नदी से बाहर निकलकर आसपास के गांव रजगल्लापुर, पांचली, भदौला, रतनपुरी, शेरपुर नंगला, अलमावाला, जिंदावला, सुहेली आदि गांवों के जंगलों व खेतों में भर गया। खेतों में खड़ी सैकड़ों बीघा फसलें जलमग्न होकर पानी में डूब गई। कई गांवों के रास्तों पर पानी आ जाने से ग्रामीणों का आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया। राजू प्रजापति, साधू राम, राजेंद्र पांचली, सतनाम सिंह, गुरनाम सिंह, ज्ञानी जसविंदर सिंह का कहना है कि जंगलों में पानी भर जाने से कई दिनों तक खेतों पर जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
एसडीएम सदर दीपक कुमार ने बताया कि संबंधित कर्मचारियों को सोलानी नदी के पास नाव का इंतजाम करा देने के निर्देश दे दिए गए हैं। क्षेत्रीय लेखपालों द्वारा ग्रामीणों को अलर्ट करा दिया गया है। सिंचाई विभाग के एसडीओ अशोक जैन ने बताया कि उत्तराखंड से सोमवार शाम को पांच हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। मंगलवार को तीन हजार क्यूसेक पानी और छोड़ा जाएगा। अभी खतरे वाली कोई बात नहीं है। मंगलवार शाम के समय से पानी का जल स्तर कम होना शुरू हो जाएगा।