फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Soil flowed from the under-construction highway onto the service road, vehicles got stuckSoil flowed from the under-construction highway onto the service road, vehicles got stuck

Muzaffarnagar News: निर्माणाधीन हाईवे से बहकर सर्विस रोड पर आई मिट्टी, धंस गए वाहन

Tue, 01 Jul 2025 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Soil flowed from the under-construction highway onto the service road, vehicles got stuckSoil flowed from the under-construction highway onto the service road, vehicles got stuck
मीरापुर। दिल्ली-पौढ़ी राजमार्ग पर देवल के समीप वन विभाग के डिपो के सामने निर्माणाधीन हाईवे की मिट्टी बारिश के कारण सर्विस रोड पर आने से जाम लग गया। लगभग नौ घंटे वाहन फंसे रहे। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। इसके बाद भी मार्ग पर रुक-रुककर वाहन चलते रहे।
विज्ञापन

रविवार देर रात बारिश होने के कारण मिट्टी सर्विस रोड पर आने के चलते मीरापुर से लेकर बिजनौर तक मार्ग के दोनों ओर वाहनों का लंबा जाम लग गया। मिट्टी हटाने के लिए कोई साधन नहीं मिलने से जाम की स्थित बढ़ती चली गई। सूचना पर रामराज व मीरापुर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन सर्विस रोड पर मिट्टी होने के कारण जाम नहीं खुल पाया।
विज्ञापन

पुलिस ने हाईवे निर्माण कार्य करा रहे अधिकारियों से संपर्क कर मौके पर जेसीबी मशीनें बुलाकर सर्विस रोड से मिट्टी को हटवाया।करीब 10 बजे जाम खुल पाया। वहीं दोपहर तक भी मार्ग पर हल्के जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
इनसेट
यहां भी लग जाता है जाम
कैलापुर जसमोर के समीप कंपनी की ओर से निर्माण कार्य के चलते मार्ग को वनवे कर दिया गया है। मार्ग को वनवे करने के कारण ग्राम कैलापुर जसमोर से देवल तक मार्ग पर रोज जाम की स्थित बन रही है। जाम के कारण जहां ग्रामीणों को परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। वहीं यहां से गुजरने वाले राहगीरों व वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
------------

क्या बोले वाहन सवार
- मेरठ से बिजनौर जा रहे कार सवार सतीश कुमार ने कहा कि सुबह करीब पांच बजे पहुंचे थे। जाम के कारण दिक्कत हुई। एक तरफ बरसात और दूसरी तरफ सर्विस रोड पर जाम लगा होने से परेशानी उठानी पड़ी।

- जाम में फंसे पिकअप चालक सतेंद्र कश्यप ने कहा कि मिट्टी से हादसे का खतरा था, जिस कारण वाहन रोक देने पड़े। निर्माणधीन हाईवे से गुजरना मुश्किलों भरा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed