फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Society will always be indebted to saints: Chandrashekhar

समाज हमेशा संतों का ऋणी रहेगा : चंद्रशेखर

Tue, 12 Apr 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Society will always be indebted to saints: Chandrashekhar
ककराला में हाई स्कूल शुभारम्भ पर बोलते भीम आर्मी राषटीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर आजाद । - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर, मोरना। भीम आर्मी एवं आजाद समाज पार्टी के राष्टृीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि हम सब भारतीय संत समाज के हमेशा ऋणी रहेंगे। संत महात्माओं की सेवा से बिगड़ी बात भी बन जाती है। क्रांतियों में भी संतों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। शिक्षा के बिना तरक्की नही हो सकती। समाज की उन्नति के लिए हमें मेहनत के बल पर स्कूल कालेज और विश्वविद्यालयों का निर्माण करना होगा।
विज्ञापन

डा भीमराम आंबेडकर प्राथमिक उच्च विद्यालय ककराला के शुभारंभ कार्यक्रम मेें बोलते हुए चंद्रशेखर ने कहा कि सत्ता की चाबी अपने पास रखो, तभी आपकी कौम का विकास होगा। सरकार ने अमीरों के बच्चों की शिक्षा के लिए अलग व्यवस्था की है, जबकि गरीबों के बच्चों के लिए प्राइमरी स्कूलों तक सीमित कर दिया। दूसरे समाज के लोगों से अच्छी बातें सिखकर आगे बढ़ने का काम करें। सरकार के लोग गलतफहमी पालकर उत्पीड़न करने की कोशिन न करें, वरना हमें इलाज भी कराना आता है।
विज्ञापन

अध्यक्षता स्वामी सत्यानंद महाराज व विशिष्ट अतिथि सुखदेव वाडामारे महाराज रहे। सतीश दास महाराज, प्रदीप, मुकेश गौतम, शशी भूषण, प्रमोद कुमार, ब्रह्मपाल सिंह, टीकम बौद्ध, अजय पालीवाल, मलखान सिंह, चांद खाँ , प्रधान आबिद आदि ने मुख्य भूमिका निभाई। कार्यक्रम में कस्बा भोकरहेडी, चोरावाला, शुक्र तारी, भोपा बेहडा सादात, ककरोली, तिस्सा, करहेडा, बेडाहेडी आदि दर्जनों गांव के लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed