{"_id":"5ed2a20c8ebc3e90aa5f7c45","slug":"social-distancing-is-the-only-way-to-fight-corona-khatauli-news-mrt4841008122","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुद्ध शाकाहारी भोजन व सोशल डिस्टेंसिंग ही एकमात्र हथियार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुद्ध शाकाहारी भोजन व सोशल डिस्टेंसिंग ही एकमात्र हथियार
जानसठ में राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त मोहन सिंह अहलूवालिया भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ।
- फोटो : KHATAULI
Link Copied
कोरोना से लड़ने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग ही एकमात्र उपाय
विज्ञापन
जानसठ। केंद्रीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड के सदस्य मोहन सिंह अहलूवालिया ने कहा कि सोशल डिस्टेंसग ही कोरोना से एकमात्र बचने का उपाय है। इस महामारी से लड़ने के लिए बाजार की मिलावटी चीजों का बहिष्कार कर शुद्ध शाकाहारी भोजन लें।
शनिवार को कस्बे के मोहल्ला बुधकटेड़ा निवासी एबीएसए राकेश वालिया के निवास स्थान पर केंद्रीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड के सदस्य मोहन सिंह अहलूवालिया ने पत्रकारों को वार्ता के दौरान बताया कि देश आज कोरोना वायरस जैसी बीमारी से जूझ रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना से लड़ने के लिए शुद्ध शाकाहारी भोजन, लॉकडाउन व सोशल डिस्टेंसिंग ही एकमात्र इससे लड़ने का हथियार है। बाजार में दूध से मिलने वाली चीजें मिलावटखोरों की वजह से जहरीली हो गई हैं, जिसके कारण कैंसर जैसी घातक बीमारियां आम लोगों में बढ़ रही हैं। अहलूवालिया ने बताया कि मिलावटखोरी को रोकने के लिए हर नागरिक को आगे आने की जरूरत है, तभी हम इस मिलावटखोरी के धंधे को बंद करवा सकते हैं। इस दौरान सहकारी समिति तिसंग के चेयरमैन राजन वालिया, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राजीव गुप्ता, निकुंज वालिया, सोमपाल कश्यप, उबेर हुमायूं, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अमित कसाना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।