फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Social distancing is flying in the markets

बाजारों में उड़ रही सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां

Wed, 03 Jun 2020 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Social distancing is flying in the markets
लॉकडाउन में बाजार में छूट के दौरान उमडी भीड़। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
बाजारों में उड़ रही सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले में कोरोना महामारी लोगों को तेजी से अपनी चपेट में लेती जा रही है। इसके बाद भी लोग जागरूक नहीं हो पा रहे हैं। बाजारों में न तो लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं और न ही मास्क लगाकर पहुंच रहे हैं।

कोरोना शहर में भी बड़े स्तर पर दस्तक दे चुका है। बुधवार को बाजार में सामान्य रूप से चहल-पहल दिखाई दी। कोरोना महामारी को लेकर जिस तरह की जागरूकता होनी चाहिए थी, वह बिल्कुल दिखाई नहीं दी। खालापार और दाल मंडी में काफी संख्या में लोग चपेट में आ चुके हैं। दिन प्रतिदिन मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। प्रदेश सरकार के आदेश पर बाजार खुल चुके हैं। बाजारों में सामान्य दिनों की तरह भीड़ भी बढ रही है। बाजारों में जिस तरह भीड़ दिखाई दे रही है और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन तक नहीं हो रहा है, इससे इस बीमारी के फैलने का खतरा लगातार बढ़ रहा है। महामारी को लेकर आम जनता पूरी तरह जागरूक नहीं दिखाई दे रही है। बुुधवार को बाजार में 50 प्रतिशत लोग ऐसे दिखाई दिए जो मास्क का भी प्रयोग नहीं कर रहे हैं। लोग बीमारी की भयावहता को समझ ही नहीं पा रहे हैं। शहरी क्षेत्र के लोग थोड़ा जागरूक दिखाई भी देते हैं, ग्रामीण क्षेत्र के लोग तो काफी संख्या में लापरवाह दिखाई दे रहे हैं। जिला प्रशासन ने कोरोना के चलते नियमों का पालन कराने के लिए जोनल मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए है। डीएम सेल्वा कुमारी जे ने दुकानदारों से यह अपील की है कि वे बिना मास्क दुकान पर आने वालों को सामान न दे। यह आदेश भी प्रभावी होता दिखाई नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed