Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Social distancing holidays outside the counting center

मतगणना केंद्र के बाहर उड़ी सोशल डिस्टेंसिंग की छुट्टियां

Sun, 02 May 2021 11:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Social distancing holidays outside the counting center
देवबंद। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना के दौरान हाईवे पर भारी भीड़ जमा रही। लोगों ने शासन प्रशासन की ओर से जारी गाइड लाइन की जमकर धज्जियां उड़ाईं।
विज्ञापन

हाईवे स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में बनाए गए मतगणना स्थल के बाहर मेले जैसे हालात बने हुए थे। बड़ी संख्या में प्रत्याशियों के समर्थक सड़क के दोनों ओर समूह बनाकर खड़े थे। लोगों में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस को लेकर खौफ कम था, उनमें अपने प्रत्याशी के चुनाव परिणाम जानने को लेकर उत्सुकता ज्यादा दिखाई दे रही थी। कोरोना को लेकर लगातार चलाए जा रहे जागरूकता अभियान से यहां मौजूद लोगों ने मुंह पर मास्क तो जरूर पहना था, लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ाई हुई थीं, जबकि यह बात सबके सामने आ चुकी है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मतदान के बाद देहात इलाकों में कोरोना का प्रकोप बढ़ा है। शहरों के मुकाबले ग्रामीण इलाकों में इसका अधिक प्रभाव देखने को मिल रहा है। जिसको देखते हुए साप्ताहिक लॉकडाउन घोषित किया हुआ है, लेकिन उसके बावजूद रविवार को मतगणना स्थल के बाहर लोगों की भारी भीड़ जमा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed