{"_id":"56f192894f1c1b2c02f14d26","slug":"so-much-rain-flowers-anywhere-gualala","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं फूलों की तो कहीं गुलाल की बारिश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं फूलों की तो कहीं गुलाल की बारिश
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 23 Mar 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
holi
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर/खतौली/शाहपुर। शहर में अनेक स्थानों पर विभिन्न संगठनों की ओर से होली मिलन समारोह हुए। गुलाल और फूलों से होली खेली गई। सभी ने होली पर आपसी प्रेम, सांप्रदायिक सौहार्द और भाईचारे पर बल दिया।
मुजफ्फरनगर में अखिल भारतीय रोहिला क्षत्रिय विकास परिषद की ओर से कृष्णापुरी में होली मिलन समारोह मनाया गया। सभी को होली की शुभकामनाएं दी गईं। राष्ट्रीय महामंत्री कालूराम रोहिला ने समाज की एकता पर बल दिया। जिलाध्यक्ष ओमपाल सिंह रोहिला, सुभाष चंद, रामकिशन आदि मौजूद रहे। गुडविल सोसायटी के होली मिलन कार्यक्रम में शहर विधायक कपिल देव अग्रवाल और थानाभवन के विधायक सुरेश राणा ने होली की शुभकामनाएं दी। सुरेंद्र अग्रवाल, होतीलाल शर्मा, डॉ एससी कुलश्रेष्ठ, मनोहरलाल कालरा, पूर्व विधायक सोमांश प्रकाश, डॉ. एमके बंसल आदि मौजूद रहे।
ग्रीन लैंड मॉर्डन जूनियर हाईस्कूल में भारतीय योग संस्थान की ओर से होली मिलन समारोह मनाया गया। जिला प्रधान पवन सिंह बालियान ने योगाभ्यास कराया। राज सिंह पुंडीर, अंकुर मान, मुनेशमान, योगेश्वर दयाल, सुरेंद्र पाल सिंह, सोमपाल आदि मौजूद रहे। नीमा की ओर से भी होली मिलन हुआ। इस दौरान क्वीन प्रतियोगिता के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया। सभी ने होली की बधाई दी। डॉ अश्वनी अग्रवाल की अध्यक्षता और सचिव डॉ बृजेश आत्रेय के संचालन में हुए कार्यक्रम में डॉ. केएम कुशल, डॉ. शशि भूषण त्यागी, डॉ. बीडी भारद्वाज, डॉ. अशोक शर्मा, डॉ रफल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
स्टेपिंग स्टोन्स स्कूल की शाखा किड स्कूल में ग्रेजुएशन सेरेमनी मनाई गई। बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रस्तुतियां दीं।संस्थापक एसके बंसल ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मन मोह लिया। बच्चों ने कार्यक्रमों के जरिए जीव-जंतु एवं जानवरों के प्रति प्रेम और उन्हें सुरक्षित रखने का संदेश दिया। एलकेजी के बच्चों ने देश प्रेम और अमन का पैगाम देते हुए नृत्य नाटिका की प्रस्तुति दी। अन्य नाटिका में बाल मजदूरी पर तीखा प्रहार किया। बच्चों ने होली का पर्व उत्साहपूर्वक मनाया।
इस दौरान मेधावी और प्रतिभावान बच्चों को पुरस्कृत किया गया। नर्सरी में सामया, रक्षिता, अर्णव चौहान, एलकेजी में अवंतिका, मुदित कौशिक, ललित, आस्था तथा यूकेजी में अमरजीत, यशिका, अवलीन, अफान और मनीभूषण श्रेष्ठता सूची में शामिल रहे। इंचार्ज कुलदीप कौर ने वार्षिक रिपोर्ट पेश की। प्रशासनिक अधिकारी नीरजा बंसल ने सभी का आभार जताया।
खतौली। एमएलएम एकडेमी में बच्चों ने होली पर एक-दूसरे को गुलाल लगाकर जश्न मनाया। प्रबंधक नीतू अग्रवाल ने कहा कि रंगों का त्योहार होली समाज में समरसता घोलता है। इसे मिलजुल कर मनाने से आपसी प्रेम और सौहार्द बढ़ता है। कोआर्डिनेटर रेशमा ताहिर ने बच्चों को फूलों की होली खेलने का आह्वान किया। इस अवसर पर छात्र व छात्राओं ने होली के गीतों पर नृत्य किया तथा कविता व भजन सुनाए। प्रधानाचार्य नीरज अग्रवाल ने बच्चों को जीवन में रंगों का महत्व समझाया तथा सभी को होली की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर सतीश, पंकज, उजमा, अनोज, प्रीति जैन, निधि चौधरी, सपना ठाकुर, सइमा खान, समरजहां, सरिता, विशाखा यादव, अंजना जैन आदि का सहयोग रहा।
सर्वहित फोटो एसोसिएशन की ओर से होली मिलन समारोह मनाया गया। इस मौके पर एक वर्ष के लिए इंतजार खान को अध्यक्ष तथा राजू पंडित को उपाध्यक्ष नियुक्त किया। प्रवीण राजपूत, अमित कुमार, मुकेश, राजीव, नितिन, राजकुमार शर्मा, सुंदर, सुधीर सैनी, देवदास, सतेंद्र, मुनीर आदि उपस्थित रहे।
शाहपुर। मंगलापुरी मंडी की धर्मशाला में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के तत्वावधान में आयोजित होली मिलन समारोह में भाजपा व हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। संघ के प्रांत सह संपर्क प्रमुख मा. जयपाल सिंह ने कहा कि हमारा सबसे बड़ा कर्तव्य राष्ट्रवाद और सामाजिक भाईचारा है। होली भारत में ही नहीं विदेशों में भी मनाई जाती है, जो हमारी भारतीय संस्कृति का प्रतीक है। समारोह को संघ के विभाग संचालक डॉ हरबीर आर्य, धर्म जागरण के सोमपाल, भाजपा नेता उमेश मलिक, नितिन मलिक जिला पंचायत सदस्य रामनाथ सिंह, राजीव प्रताप सैनी ने अपने विचार प्रकट किए। इस दौरान सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। बिट्टूराज वर्मा, रूपेश पंवार, प्रदीप के अलावा कार्यकर्ता मौजूद रहे।