फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Smuggling of aquatic animals in Hastinapur

कश्तियों में सवार होकर पहुंचती है शिकारियों की टोली, हस्तिनापुर में जलीय जंतुओं की तस्करी

Fri, 12 Jan 2018 12:31 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/ मुजफ्फरनगर Updated Fri, 12 Jan 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
Smuggling of aquatic animals in Hastinapur
हस्तिनापुर में नाव से पुहंची जलीय जीवों के शिकारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मोरना क्षेत्र में हस्तिनापुर के वन अभ्यारण्य क्षेत्र के गंगा खादर में जलीय जंतुओं की बड़े पैमाने पर तस्करी हो रही है। वन विभाग और प्रशासन की लापरवाही से दुर्लभ प्रजाति के जंतुओं का जीवन संकट में है। जलीय जंतुओं को पकड़कर तस्करी करने का खेल सामने आया है। एसपी क्राइम अजय सहदेव ने मामला संज्ञान में लेकर आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है। 
विज्ञापन


वन्य जीव जंतुओं के लिए सुरक्षित की गई जगह ही हस्तिनापुर सुरक्षित वन्य क्षेत्र में जलीय प्राणियों की जान पर बन आई है। प्रतिदिन ककरौली क्षेत्र के गांव जलालपुर बेहड़ा क्षेत्र में स्थित गंगा नदी से मछलियां, कछुए और अन्य बड़े जीवों का तस्करों द्वारा पकड़ कर अन्य प्रदेशों में बड़े पैमाने पर बेचा जा रहा है।
विज्ञापन


तस्करों ने बिहार राज्य से काफी संख्या में कुशल शिकारी और गोताखोरों की टीम रात-दिन जलीय जंतुओं को पकड़ने में लगाई है। मीलों दूर तक इन शिकारियों द्वारा लगाए गए हजारों जाल और दर्जनों कश्तियों में सवार शिकारी धड़ल्ले से जलीय जंतुओं को पकड़ने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंगा के आसपास बने पोखरों तथा झीलों में जहरीला केमिकल और इलेक्ट्रिक बम द्वारा मछलियों को मारकर भी दिल्ली, चंडीगढ़, जयपुर और अन्य स्थानों पर तस्करी की जा रही है। क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि इस तस्करी में वन विभाग और प्रशासन की साठगांठ भी है।

हालांकि लोग इसका प्रमाण नहीं दे पा रहे हैं। लोगों का यहां तक कहना है कि पर्यावरण और जलीय जंतुओं को संरक्षण देने वाले ही उनके भक्षक बन गए हैं। लगातार शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई न होने से साधु-संतों में भी रोष व्याप्त है। संत समाज से शुक्रताल के महामंडलेश्वर स्वामी गोपालाचार्य महाराज, स्वामी कृपालदास महाराज, स्वामी विष्णुदत्त महाराज, स्वामी भक्ति भूषण महाराज, माता राजनंदेश्वरी, इंद्रपाल शास्त्री, प्रेमशंकर मिश्रा,

अजय कृष्ण शास्त्री, गोविंद शुक्ला, मनोहर लाल शर्मा आदि ने गंगा मैय्या में हो रहे कृत्य को हिंदू आस्था पर गहरा आघात बताया है, जिसके लिए संत समाज ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कार्रवाई की मांग की है। वहीं, राष्ट्रवादी भाकियू के जिलाध्यक्ष उदेशपाल सहरावत, जिला प्रभारी चंद्रपाल भोकरहेड़ी, पर्यावरणविद कृष्णपाल सिंह, सुमित सहरावत आदि ने कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। 

मोरना वन क्षेत्र के रेंजर राजसिंह पुंडीर ने बताया कि गंगा में मछलियों का शिकार करने की सूचना मिलती रहती है। क्षेत्र के वन दरोगा शबी हैदर और वन रक्षक नत्थूलाल के साथ दो टीमों का गठन कर दिन-रात निगरानी की जा रही है। भोपा सीओ मोहम्मद रिजवान को तस्करों के बारे में अवगत कराया गया है। 


एसपी क्राइम अजय सहदेव का कहना है कि ककरौली थाना क्षेत्र के सुरक्षित वन्य जीव अभ्यारण्य  में शिकार करना अपराध है। किसी को इसकी कोई परमीशन नहीं है। जांच कर आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed