फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Smugglers were on the lookout for heroin after being caught at Mundra Port

मुंद्रा पोर्ट पर हेरोइन पकड़े जाने के बाद तलाश जा रहे थे तस्कर

Sun, 01 May 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Smugglers were on the lookout for heroin after being caught at Mundra Port
मुजफ्फरनगर। खालापार में हेरोइन बरामदगी के तार गुजरात के मुंद्रा पोर्ट से पिछले साल पकड़े गए मामले से जुड़ सकते हैं। गुजरात में मादक पदार्थ की बड़ी खेप मिलने के बाद ही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, राष्ट्रीय जांच एजेंसी और गुजरात एटीएस लगातार राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में छापा मार कर रही थी। अंतरराष्ट्रीय स्तर के गिरोह का खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन

पिछले साल सितंबर में राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने मुंद्रा पोर्ट से तीन हजार किलो हेरोइन जब्त की थी। दिल्ली के नेब सराय से दिसंबर माह में अफगान नागरिक को भी जांच एजेंसी ने पकड़ा था। इसके बाद से अलग-अलग एजेंसियों ने जांच शुरू की। छापामार अभियान चलाकर आरोपियों को पकड़ना शुरू किया। शाहीन बाग से हेरोइन पकड़ी गई तो जांच मुजफ्फरनगर और कैराना तक भी पहुंची।
विज्ञापन

शामली में एनसीबी की टीम खाली हाथ रही, लेकिन शहर के खालापार से बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। असल में मुंद्रा पोर्ट पर मिली हेरोइन के बाद से ही जांच एजेंसियों ने एनसीआर में डेरा डाल रखा है। पकड़े गए आरोपियों से लगातार पूछताछ की जा रही है, जिसके बाद नए-नए खुलासे हो रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि तस्करी का खेल अफगानिस्तान और अन्य कई देशों से से जुड़ा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छिपाने का ठिकाना बनाया था घर
किसी को अंदेशा न हो, इसलिए आरोपी हैदर ने अपने पुराने घर को ठिकाना बनाया। वह कभी-कभार ही आता था। लग्जरी गाड़ियों में चलने का शौकीन था। मोहल्ले के लोगों से उसका ज्यादा संपर्क भी नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed