{"_id":"618969f5822a37544a4cd9de","slug":"smoke-erupted-in-the-chimneys-of-deoband-triveni-sugar-mill-devband-news-mrt5640287146","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवबंद त्रिवेणी चीनी मिल की चिमनियों में भी धुआं उगला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवबंद त्रिवेणी चीनी मिल की चिमनियों में भी धुआं उगला
विज्ञापन
देवबंद की त्रिवेणी चीनी मिल में नवीन पेराई सत्र के शुभारंभ को हवन पूजन कराते पंडित सच्चिदानंद भट?
- फोटो : DEVBAND
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। सरसावा और गांगनौली के बाद देवबंद की त्रिवेणी चीनी मिल की चिमनियों ने धुआं उगलना शुरू कर दिया। सोमवार को पूजा अर्चना करने के बाद मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक बृजेश सिंह समेत अन्य अतिथियों ने चीनी मिल की चेन में गन्ना डालकर पेराई सत्र 2021-22 का विधिवत शुभारंभ किया।
चीनी मिल प्रांगण में सर्वधर्म प्रार्थना श्री अखंड पाठ साहिब, कुरान शरीफ पाठ एवं श्री रामायण पाठ के तारतम्य में पंडित सच्चिदानंद भट्ट एवं स्वामी शांतनु महाराज ने विधि विधान के साथ हवन पूजन कराया। इसके बाद विधायक बृजेश सिंह, सहकारी बैंक के चेयरमैन चौधरी राजपाल सिंह, श्याम कुमार रावत, चीनी मिल के यूनिट हेड पुष्कर मिश्र, श्यामवीर त्यागी, रणवीर सिंह, धर्मवीर त्यागी, विजेंद्र सिंह, अनिल प्रमुख, ब्लाक प्रमुख के प्रतिनिधि विजय त्यागी, अरुण राणा, जयवीर सिंह प्रधान, कपिल राणा, शिवराज सिंह, राजेंद्र दत्त, चौधरी प्रविंद्र सिंह, चौधरी विक्रम प्रधान, रहट सिंह, आदि चीनी मिल यार्ड की चेन में गन्ना डालकर पेराई सत्र का शुभारंभ किया।
यूनिट हेड पुष्कर मिश्र ने किसानों से जड़, पत्ती, अगोला एवं मिट्टी रहित ताजा व साफ सुथरा गन्ना चीनी मिल को आपूर्ति करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया जनपद सहारनपुर में त्रिवेणी चीनी मिल सबसे पहले अपने गन्ना का समस्त बकाया भुगतान कर चुकी है। आगे भी इसी तरह भुगतान समय-समय पर किया जाएगा। इसमें किसानों का सहयोग जरूरी है। इस मौके पर दिनेश गर्ग, श्रीकांत पांडेय, राजीव त्यागी, रितेश मित्तल, राज कुमार टाया, डीएसवीएस रेड्डी, एनजी गोप, भोपाल सिंह, अनवर सिंह आदि मौजूद रहे।

चीनी मिल के यार्ड की चेन पर गन्ना डालकर पेराई सत्र का शुभारंभ करते विधायक समेत अन्य अतिथि- फोटो : DEVBAND
विज्ञापन