फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Small and medium scale entrepreneurs are troubled by frequent power cuts

Muzaffarnagar News: बिजली के बार-बार कट से लघु और मध्यम दर्जे के उद्यमी परेशान

Fri, 15 Aug 2025 01:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Aug 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Small and medium scale entrepreneurs are troubled by frequent power cuts
मुजफ्फरनगर। औद्योगिक क्षेत्र में बिजली के बार-बार कट लगने से लघु और मध्यम दर्जे के उद्यमी परेशान हैं। फेडरेशन ऑफ़ मुज़फ़्फ़रनगर कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की ओर से ऊर्जा निगम अधिकारियों का ध्यान फिर से इस और आकर्षित कराने का निर्णय लिया गया है। पदाधिकारियों के अनुसार उद्योग बंधु सहित अलग-अलग बैठकों में मामला उठने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पाया।
विज्ञापन



छोटी औद्योगिक इकाइयों में बार-बार लगने वाले बिजली के कट के कारण परेशानी उत्पन्न हो रही है। समस्या का समाधान कराने के लिए फेडरेशन ऑफ़ मुज़फ़्फ़रनगर कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की ओर से पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम प्रबंध निदेशक को पत्र लिखा गया है। साथ ही सुझाव भी दिये गए हैं।
विज्ञापन



बार-बार बिजली जाने की समस्या से मिले निजात: अंकित संगल
उद्यमी एवं फेडरेशन ऑफ़ मुज़फ़्फ़रनगर कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के पूर्व अध्यक्ष अंकित संगल का कहना है कि बार-बार बिजली जाने की समस्या का सर्वाधिक शिकार छोटे उद्यमी हो रहे हैं। बड़ी औद्योगिक इकाइयों की अपनी अलग लाइन होती है। कई बार लिखित में दिये जाने और ऊर्जा निगम से आश्वासन मिलने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन



सुजड़ू बिजली घर की समस्या का हो निराकरण: आशीष गर्ग
फेडरेशन ऑफ़ मुज़फ़्फ़रनगर कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के सह सचिव आशीष गर्ग का कहना है कि बिजली के बार-बार कट से छोटे उद्यमी बहुत परेशान हैं। कहा कि 66केवी उपकेन्द्र सुजड़ू से निकलने वाले सभी फीडर पर ट्रिपिंग की समस्या है। जिसे ठीक कराया जाना नितांत आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed