{"_id":"5ff89cd98ebc3e30b77784bb","slug":"skill-is-also-necessary-with-technical-knowledge-muzaffarnagar-news-mrt519562837","type":"story","status":"publish","title_hn":"तकनीकी ज्ञान के साथ स्किल भी जरुरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तकनीकी ज्ञान के साथ स्किल भी जरुरी
विज्ञापन
तकनीकी ज्ञान के साथ स्किल भी जरूरी
मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज आफ फार्मेसी में फार्मेसी की उपयोगिता बताई गई। कहा गया कि तकनीकी ज्ञान के साथ स्किल भी जरूरी है।
मुख्य वक्ता विवेकानंद कॉलेज चांदपुर के प्रधानाचार्य डा शिवेंद्र अग्रवाल ने छात्रों को फार्मेसी से अवगत कराया। उन्होंने छात्रों को नवीनतम दवाई निर्माण की विधियों के बारे में बताते हुए कहा कि आज हम दवाई निर्माण के क्षेत्र में दुनिया के बाकी सभी देशों से अग्रणीय है। इसका कारण उन्होंने हमारी नवीनतम उत्पाद तकनीक को बताया। कॉलेज निदेशक डॉ गिरेंद्र कुमार गौतम ने कहा कि आज के समय मे दवाई उत्पादन के क्षेत्र में काफी विस्तृत स्तर पर बदलाव का कार्य चल रहा है। फार्मेसी से जुडे हुए युवाओं के लिए रोजगार के अनेक मार्ग खुल गए है। संस्था चेयरमैन डॉ एससी कुलश्रेष्ठ ने कहा कि आज के समय मे छात्रों को आगे बढने के लिए जितनी तकनीकी ज्ञान की आवश्यकता है उतनी ही कम्यूनिकेशन स्किल भी छात्रों के लिए आवश्यक है।
आज के समय में छात्र अपनी कम्यूनिकेशन स्किल को बढ़ावा देकर कोई भी कठिन से कठिन लक्ष्य आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। छवि गुप्ता, श्वेता पुंडीर, सोनू, टिंकू कुमार, रोहित मलिक, रोहिनी गुप्ता, आरती चोपडा, निकुंज कुमार, गौरव महरोत्रा, विकास कुमार, अजय कुमार, रामदत्त शर्मा, सलमान, उज्ज्वल शर्मा, शिवम त्यागी, रवि कुमार, अतुल राणा आदि मौजूद रहे।