फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Six-year-old innocent got scorched after falling in a pan, condition critical

कढ़ाई में गिरने से छह साल की मासूम झुलसी, हालत गंभीर

Thu, 11 Nov 2021 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Six-year-old innocent got scorched after falling in a pan, condition critical
शाहपुर। गांव बसीकलां में हलवाई की दुकान पर सामान लेने पहुंची छह साल की मासूम संदिग्ध हालात में वहां रखी गर्म चाशनी की कढ़ाही में गिरकर गंभीर रूप से झुलस गई, जिसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पीड़ित परिजनों ने कुछ लोगों पर बच्ची को कढ़ाही में गिराने का आरोप लगाया, जिससे तनाव की स्थिति बन गई। गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बसीकलां निवासी इमरान की छह साल की बेटी नाबिया घर के पास स्थित हलवाई की दुकान पर सामान लेने गई थी। इसी दौरान वह संदिग्ध हालात पर दुकान पर रखी गर्म चाशनी की कढ़ाही में गिरकर गंभीर रूप से झुलस गई। उसे तत्काल सीएचसी ले जाया गया, जहां से बच्ची को नाजुक हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। झुलसी बच्ची के परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर रंजिशन बच्ची को गर्म कढ़ाही में डालने का आरोप लगाया, जिसे लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और उनके बीच मारपीट हो गई। बच्ची के परिजनों ने आरोपी पक्ष पर घर में घुसकर मारपीट करने का भी आरोप लगाया, जिससे गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत किया। ऐहतियातन गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। देर शाम तक घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed