फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Six wounded

दो पक्षों में संघर्ष, फायरिंग, छह लोग घायल 

Fri, 13 Jan 2017 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Fri, 13 Jan 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
Six wounded
मारपीट में घायल हुए लोग। - फोटो : अमर उजाला
गांव मजलिसपुर तौफीर के जंगल में गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली हटाने को लेकर किसानों में संघर्ष हो गया। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने फायरिंग भी की। हमले में एक पक्ष से महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए। पुलिस मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभाला। सीओ भोपा अकील अहमद ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन


गांव योगिंद्रनगर के किसान विक्रम अपने परिवार के सदस्यों के साथ गांव मजलिसपुर तौफीर के जंगल काम करके अपने गांव वापस लौट रहा था। रास्ते में किरण सिंह के डेरे के पास गांव सिताबपुरी के किसान की गन्नों से भरी ट्रैक्टर ट्राली खड़ी थी। विक्रम ने किसान से ट्रोली हटाने को कह दिया। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। किसान ने फोन करके गांव से ग्रामीणों को बुला लिया। ग्रामीणों के आने पर दोनों पक्षों के बीच लाठी व डंडे चल गए।
विज्ञापन


आरोप है कि गांव सिताबपुरी के ग्रामीणों ने मारपीट करते हुए फायरिंग की। हमले में एक ही पक्ष से विक्रम के बेटे पंकज, सेवाराम, रवि, पुत्री कोमल व महिला निरंजन पत्नी सेवाराम घायल हो गए। हमले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बमुश्किल स्थिति को संभाला और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर सीओ अकील अहमद भी पहुंचे। पुलिस के आने से पूर्व हमलावर ग्रामीण फरार हो चुके थे। इस मामले की अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed