फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Six people injured in bloody clash between two sides

दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष

Sun, 13 Jun 2021 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Six people injured in bloody clash between two sides
दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष में छह लोग घायल
विज्ञापन

बुढ़ाना। उकावली गांव में कार्य कर रहे राजमिस्त्री की मकान के दूसरे मालिक के बीच कहासुनी के बाद मारपीट को गई। दोनों पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में धारदार हथियारों के वार से दोनों पक्षों के छह ग्रामीण घायल हो गए। सभी घायलों को कस्बे की सीएचसी में भर्ती करवाया गया है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव उकावली में कश्यप बिरादरी के मांगेराम का उसके भतीजे राहुल के साथ मकान के बंटवारे का विवाद चला आ रहा है। रविवार को राहुल ने गांव के ही राजमिस्त्री सत्यपाल कश्यप को बुलाकर विवादित मकान में निर्माण कार्य आरंभ करवा दिया। घटना की सूचना मिलते ही राहुल का चाचा मांगेराम वहां पर पहुंच गया। मांगेराम ने राजमिस्त्री सत्यपाल को निर्माण कार्य बंद करने को कहा। राजमिस्त्री सत्यपाल ने कहा कि वह मजदूरी पर कार्य करता है। तुम्हारे भतीजे ने मुझे मजदूरी पर बुलाया है। मैं उसके कहने पर ही कार्य बंद करूंगा। इसी बात को लेकर मांगेराम की राजमिस्त्री सत्यपाल के साथ कहासुनी हो गई। आरोप है कि मांगेराम व उसके परिवार वालों ने राजमिस्त्री के घर जाकर उसके व उसके परिवार वालों पर हमला बोल दिया। इस हमले में धारदार हथियारों के वार से सत्यपाल व उसके परिवार के शोकिंद्र, योगेंद्र, बारू व राजबीर घायल हो गए। दूसरे पक्ष के मांगेराम भी घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। सभी घायलों को कस्बे की सीएचसी पर भर्ती करवाया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि घटना की तहरीर किसी भी पक्ष की ओर से प्राप्त नहीं हुई है। दोनों पक्षों के बीच फैसले के प्रयास जारी है। घटना की तहरीर आने पर जांच कर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed