{"_id":"5845b36c4f1c1be259448259","slug":"six-december","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह दिसंबर को लेकर प्रशासन अलर्ट, चला चेकिंग अभियान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह दिसंबर को लेकर प्रशासन अलर्ट, चला चेकिंग अभियान
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 06 Dec 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
कचहरी में चेकिंग करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कप्तान के आदेश पर कचहरी में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान डॉग स्क्वायड की सहायता से कचहरी के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली गई। वहां खड़े वाहनों को चेक किया गया और प्रांगण में घूम रहे संदिग्धों की तलाशी ली गई।
एसएसपी बबलू कुमार ने भारी पुलिस फोर्स से कचहरी की चेकिंग कराई। डॉग स्कवायड की सहायता से पुलिस अधिकारियों ने कचहरी के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली। इस दौरान परिसर में खड़ी कार और बाइकों की तलाशी ली गई। संदिग्धों को चेक किया गया। होटलों और चाय की दुकानों पर बैठे लोगों से पूछताछ कर उनके वहां आने का कारण पूछा गया। भारी फोर्स को देख कचहरी में काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा।
शहर में चौराहों पर बढ़ाया गया फोर्स
बाबरी मस्जिद विध्वंस को लेकर दोनों समुदायों द्वारा शौर्य दिवस और काला दिवस मनाए जाने को लेकर प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। किसी भी तरह के हंगामा करने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात अधिकारियों ने कही है।
विज्ञापन
बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी को लेकर प्रशासन ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। बरसी के दौरान मुस्लिम समाज द्वारा काला और हिंदू समाज द्वारा शौर्य दिवस मनाया जाता है। एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि शहर के प्रकाश चौक महावीर चौक, मीनाक्षी चौक, शहीद चौक आदि जगहों पर पीएसी को तैनात किया गया है। सेना की भर्ती के चलते शहर में पहले से भारी फोर्स तैनात है। देहात में भी सभी प्रभारी निरीक्षकों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने को कहा गया है। हंगामा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।