फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   six dead in three hours

तीन घंटों में छह की मौत

Mon, 06 Mar 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 06 Mar 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
six dead in three hours
जानसठ के गांव तालड़ा में मरे युवक के परिवार में रोती बिलखती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर। जनपद में सोमवार को तीन घंटों के भीतर अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में आधा दर्जन युवकों की मौत हो गई। दो की ट्रैक्टरों से गिरकर, तीन बाइक सवार और एक साइकिल सवार अज्ञात वाहन की चपेट में आया। दो मृतकों के परिजन बिना पोस्टमार्टम के शव लेकर चले गए। बाकी चार का पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। पीएम के बाद पुलिस ने मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर दी है।       
विज्ञापन


खतौली के तिसंग निवासी प्रवीण (24) पुत्र कोमल सोमवार सुबह करीब सात बजे पत्नी को लावड़ के पास मवी गांव में छोड़कर वापस आ रहा था। फलावदा रोड पर पमनावली के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी तो उसकी बाइक पेड़ से टकरा गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त के बाद परिजनों को सूचना दी। नईमंडी कोतवाली के बिलासपुर निवासी रईस (29) पुत्र प्राईवेट फैक्ट्री में कारपेंटर का काम करता था।
विज्ञापन


सोमवार सुबह करीब सात बजे वह साइकिल से ड्यूटी जा रहा था। सिविल लाइन के वहलना कट के पास अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। वाहन की चपेट में आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जानसठ के तालड़ा निवासी विनीत पुत्र लवकुश सुबह करीब सात बजे किराए की ट्रैक्टर-ट्रॉली में गन्ने भरकर खतौली मिल में डलवाने जा रहा था। ढांसरी गेट के पास अचानक ब्रेक लगने से विनीत सड़क पर गिरकर पहिए की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विनीत और कारपेंटर रईस के शवों को उनके परिजन थानों में लिखा-पढ़ी कर अपने घर ले गए। बुढ़ाना क्षेत्र में हुए हादसे में सुबह करीब दस बजे सराय निवासी वीर सिंह (42) पुत्र फेरु अपने परिचित विवेक पुत्र श्रीपाल निवासी जौला मेरठ-करनाल हाईवे पर गढ़ी सखावतपुर और सराय के बीच स्थित पेट्रोल पम्प से पेट्रोल लेने के बाद  बुढ़ाना की ओर आ रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गई। दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए।


वीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। विवेक की जिला अस्पताल में मौत हुई।  चालक ओमवीर पुत्र जोगेन्द्र निवासी शौरों भी ट्रैक्टर डिवाइडर से टकराने के कारण सड़क पर गिर गया। ओमवीर का सिर सड़क में लगने तथा ट्रैक्टर की चपेट में आने से उसकी भी मौके पर मौत हो गई। प्रवीण, वीर सिंह, विवेक और ओमपाल के शवों का बुढ़ाना और खतौली पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए। हादसों में मारे गए युवकों के परिवारों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed