{"_id":"64ba79def710c9c43708ca34","slug":"six-arrested-for-printing-fake-notes-from-printer-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-4031-2023-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: प्रिंटर से नकली नोट छापने वाले छह गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: प्रिंटर से नकली नोट छापने वाले छह गिरफ्तार
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर :: बुढ़ाना पुलिस की गिरफ्त में नकली नोट बनाने के आरोपी।
8.29 लाख के नकली नोट बरामद, प्रिंटर भी कब्जे में लिया
मुजफ्फरनगर, दिल्ली, बागपत और शाहजहांपुर के रहने वाले है सभी आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। एसओजी और बुढ़ाना कोतवाली पुलिस ने प्रिंटर से नकली नोट बनाने वाले गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 8 लाख 29 हजार 300 नकली रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने नोट प्रिंट करने में प्रयुक्त प्रिंटर भी कब्जे में लिया है।
पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि एसओजी-टू और बुढ़ाना कोतवाली पुलिस ने बुढ़ाना में करबला के पास रहने वाले साकिब के घर पर छापा मारा। टीम को मौके से साकिब और उसके पांच साथी मौजूद मिले, जो नकली नोट बनाने के अवैध धंधे में लगे थे। सभी को गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी सिटी ने बताया कि अजीम और साकिब तो नोट प्रिंट करते थे, जबकि अन्य चारों साथी नोटों को चलाने व दूसरों को देने का काम करते थे।
25 हजार असली के बदले एक लाख नकली
25 हजार रुपये असली लेकर एक लाख रुपये नकली देते थे। कई सिरीज के नोट प्रिंट करते थे, ताकि किसी को शक न हो। एसओजी-टू प्रभारी आनंद देव मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी इन नकली नोटों को गांव देहात, पेट्रोल पंप, दुकानों पर चलाते थे।
विज्ञापन
दिल्ली जेल में बनी थी योजना
अजीम पूर्व समय में दिल्ली में नकली नोट छपाई के आरोप में पकड़ा गया था। साकिब 75 लाख की लूट में गिरफ्तार हुआ था। दोनों की जेल में मुलाकात हुई थी और वहां ही बुढ़ाना में नकली नोट बनाने की योजना बनाई थी। आरोपी मंगेश छह पहले अवैध तरह से पटाखे बेचने के आरोप में पकड़ा गया था।
ये हुए गिरफ्तार
- मंगेश निवासी गांव नगवा, बुढ़ाना।
- प्रवीण निवासी गांव बड़ौदा, बुढ़ाना।
- अनुज निवासी गांव हेवा, थाना छपरौली, जनपद बागपत।
- अजीम उर्फ नजीम निवासी चार खंबा पाकड़ चौकी, शाहजहांपुर (वर्तमान पता गली नंबर-21 ब्रहमपुरी, सीलमपुर दिल्ली)
- साकिब और सागर निवासी करबला रोड कस्बा बुढ़ाना।
ये हुई बरामदगी
- 8 लाख 29 हजार 300 नकली रुपये।
- 11 पेज छपे नोट।
- 1 डस्टर कार।
- नोट छापने के उपकरण, बटर पेपर, कागज, एक कैनन प्रिंटर आदि सामान।