{"_id":"6897a9dd648a0639c30f1c10","slug":"six-accused-who-beat-up-a-man-after-calling-him-a-thief-have-been-identified-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-151781-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: चोर बताकर पिटाई करने वाले छह आरोपी पहचाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: चोर बताकर पिटाई करने वाले छह आरोपी पहचाने
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली के शाहबुद्दीनपुर में चार दिन पहले रात में चोर बताकर युवक की पिटाई करने के मामले में पुलिस ने आधा दर्जन और आरोपियों को चिह्नित कर लिया है।
शाहबुद्दीनपुर गांव में चार दिन पहले रात में एक महिला की हत्या कर दी गई थी। थाना सिविल लाइन क्षेत्र की कॉलोनी आनंदपुरी निवासी अभिषेक शर्मा अपने दो साथियों के साथ मामले की जानकारी करने जा रहा था। वहां गली में पहरा देर रहे युवकों ने चोर बताते हुए अभिषेक को पिटाई कर घायल कर दिया था। पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपियोंं के खिलाफ जानलेवा हमला सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। शहर कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार रात में दबिश देकर दस आरोपियों को पकड़ा था। चार की पहचान आरोपियों के रूप में होने पर उनका चालान कर दिया था। इस दौरान पुलिस को महिलाओं के विरोध का सामना करना पड़ा था। शहर कोतवाली पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान वायरल हुई वीडियो से की जा रही है। शुक्रवार को चार आरोपी गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया था। आधा दर्जन और आरोपी पहचाने जा रहे हैं। उनकी तलाश शुरू कर दी है।