फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Situation of Bhopa CHC, doctors were not found, investigation was not being done

जिला पंचायत अध्यक्ष ने सीएचसी का किया निरीक्षण,

Thu, 18 Aug 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Situation of Bhopa CHC, doctors were not found, investigation was not being done
भोपा सीएचसी का निरीक्षण करते जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
भोपा। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल ने गोद ली गई भोपा सीएचसी का बृहस्पतिवार को निरीक्षण किया। सीएचसी प्रभारी सहित आधे से जयादा स्वास्थ्य कर्मी जहां नदारद मिले। लैब में जांच भी नहीं की जा रही थी। कई अन्य खामियां भी मिली। इस पर नाराजगी जताते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष ने सीएमओ से वार्ता कर स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारु कराने के लिए कहा।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल ने गोद लिया हुआ है। लगातार मिल रही शिकायतों के चलते बृहस्पतिवार सुबह साढ़े नौ बजे उन्होंने सीएचसी का निरीक्षण किया। उपस्थिति रजिस्टर देखा तो भोपा सीएचसी प्रभारी डॉक्टर मुकीम, फार्मेसिस्ट नरेंद्र सिंह व कन्हैयालाल आदि स्वास्थ्य कर्मी नदारद मिले। इमरजेंसी वार्ड, कोविड वार्ड, दवाई स्ट्रोक, टीकाकरण, साफ सफाई, अग्निशमन यंत्र, पानी व विद्युत व्यवस्था, जच्चा-बच्चा वार्ड आदि की व्यवस्था को परखा। लैब में कई महत्वपूर्ण जांच ना होना भी पाया। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी से वार्ता कर तुरंत स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाने के कहा।
विज्ञापन

डॉ. निर्वाल ने कहा कि सीएचसी में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ड्यूटी के प्रति लापरवाही करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई कराई जाएगी। इस दौरान विजय राठी, नीटू, कुणाल वालिया, राजकुमार राठी, प्रदीप निर्वाल, वेदपाल कश्यप आदि मौजूद रहे। उधर, मोरना प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ अर्जुन सिंह का कहना है कि सीएचसी स्टाफ के कुछ लोगों की दिन में ड्यूटी होती है तो कुछ की रात्रि में। उच्च अधिकारियों को अवगत कराया दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केवल नाम की सीएचसी, सुविधाओं का अभाव
करोड़ों रुपये की लागत से बने भोपा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जहां विशेषज्ञों की कमी है, वहीं कई महत्वपूर्ण उपकरण भी उपलब्ध नहीं है। सीएचसी पर महिला डॉक्टर, जनरल फिजिशियन, बाल रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, एक्स-रे की सुविधा भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed