फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sitting in the police station for hours after not applying mask

थर्मल स्क्रीनिंग, मास्क नहीं लगाने पर घंटों थाने में बैठाया

Sun, 19 Apr 2020 10:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Sitting in the police station for hours after not applying mask
मास्क नहीं लगाने पर घंटों थाने में बैठाया
विज्ञापन

जानसठ। पुलिस प्रशासन की ओर से आम नागरिकों को लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के लिए चेकिंग अभियान चलाया गया। इसके अलावा चिकित्सकों की टीम ने पुलिसकर्मियों व राहगीरों की थर्मल स्क्रीनिंग कर स्वास्थ्य की जांच की। पुलिस ने मास्क नहीं लगाने वालों को घंटों थाने में बैठाया। इनको बाद में पुलिस ने चेतावनी देकर छोड़ दिया।

रविवार सुबह 6 बजे से 9 बजे तक बाजारों में दुकानें खोली गई। दुकानों पर कस्बे के अलावा आसपास के गांवों से ग्रामीण सामान लेने पहुंचे। बाजारों में बिना मास्क लगाए सामान लेने आए कुछ लोगों को पुलिस ने उनको घर वापस भेज दिया, जबकि कई लोगों को पुलिस हिरासत में लेकर थाने पहुंची। थाने में इन लोगों को घंटों बैठाए रखा। इसके बाद चेतावनी देकर उनको थाने से छोड़ा गया। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शासन व प्रशासन के निर्देश पर कस्बे के कई सार्वजनिक स्थानों पर सुबह करीब 70 से लेकर 80 राहगीरों की थर्मल स्क्रीनिंग कर स्वास्थ्य की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed