फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   SIT will investigate the nuisance

शहर में हुए उपद्रव की जांच करेगी एसआईटी

Mon, 23 Dec 2019 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
SIT will investigate the nuisance
शहर में हुए उपद्रव की जांच करेगी एसआईटी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में किए गए प्रदर्शन और उसमें हुई हिंसा से जुड़े सभी मामलों की जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया गया है। एसपी क्राइम को नवगठित एसआईटी का नोडल अधिकारी बनाया गया है।

सीएए को लेकर शुक्रवार दोपहर बाद जुमे की नमाज के बाद एक वर्ग के लोगों ने शहर में जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया था। शहर के मदीना चौक, कच्ची सड़क, महावीर चौक व मीनाक्षी चौक पर पथराव-फायरिंग करते हुए बड़े पैमाने पर वाहन फूंक डाले गए। मामले में सिविल लाइंस थाना व शहर कोतवाली में मुकदमे दर्ज किए गए हैं, जिसमें अब तक 48 लोग गिरफ्तार भी किए जा चुके हैं। आला अफसरों के आदेश पर हिंसक प्रदर्शन की जांच के लिए अब एसआईटी का गठन कर दिया गया है। एसआईटी हिंसक विरोध-प्रदर्शन से जुड़े सभी मामलों की जांच करेगी। एसपी क्राइम आरबी चौरसिया को एसआईटी का नोडल और इंस्पेक्टर विजय कुमार सिंह को प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। इनके साथ ही एसआईटी में इंस्पेक्टर डीके त्यागी, देवकीनंदन, केके शर्मा, राजेंद्र सिंह यादव, उम्मेद सिंह, संजीव भटनागर, संजीव शुक्ला, सुभाष गौतम, यशवीर सिंह और चेतराम शर्मा को शामिल किया गया है। इनके अलावा, एसआई केपी सिंह एवं चंद्रप्रकाश चतुर्वेदी, हेड कांस्टेबल कुशल कुमार, विकास कुमार व संजय और कांस्टेबल कुलदीप व अवधेश कुमार को भी एसआईटी में शामिल किया गया है। नोडल अधिकारी आरबी चौरसिया ने बताया कि हिंसक विरोध-प्रदर्शन से जुड़े सभी मामलों की जल्द से जल्द जांच कर रिपोर्ट आला अफसरों को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed