{"_id":"68963b4caa1d1cadd0024b12","slug":"sisters-will-tie-a-lot-of-love-and-trust-in-raksha-sutra-today-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1004-151720-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: बहनें आज रक्षा सूत्र में बांधेगी ढेर सारा दुलार और विश्वास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: बहनें आज रक्षा सूत्र में बांधेगी ढेर सारा दुलार और विश्वास
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शनिवार को रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा। सुबह से ही शुभ मुहूर्त के होने के कारण बहनें भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र के साथ अपना ढेर सारा प्यार और विश्वास बांधेंगी। इसके लिए शुक्रवार देर रात तक बाजारों में रौनक रही। दिनभर महिलाओं ने भाई-भतीजों के लिए राखी, मिठाई के साथ उपहारों की जमकर खरीदारी की।
शहर के शिवचौक पर लगे राखी बाजार में सुबह से ही चहल पहल शुरू हुई। इसी तरह गांधी कॉलोनी, भगत सिंह रोड, सर्राफा बाजार, नई मंडी, आनंदपुरी, रुड़की रोड, गुदड़ी बाजार से लेकर गली मोहल्ले में सजी हुई राखी की दुकानों पर खरीदारी हुई। राखियों की अनगिनत वैराइटी में भाइयों के लिए बहनों ने सबसे सुंदर राखी पसंद की।
नई मंडी स्थित गिफ्ट सेंटर के संचालक ध्रुव गोयल ने बताया कि इस त्योहार पर राखियों के साथ बहनें गिफ्ट भी पसंद कर रही हैं। भाभियों के लिए ब्रेसलेट स्टाइल लुंबा और छोटे भाइयों या भतीजों के लिए लाइट और कार्टून वाली राखी पसंद की।
विज्ञापन
ई-कामर्स से भेजी राखी और मिठाई, परदेश में भी सजेगी भाई की कलाई
मुजफ्फरनगर। आज रक्षाबंधन का पर्व है। बहनें भाई के घर जाकर उनकी कलाई को अपनी राखी से सजाएंगी। सात समंदर पार रहे भाइयों के पास भले ही कुछ बहनों का जाना संभव न हो लेकिन ई-कामर्स का सहारा लेकर समय से राखी को पहुंचा दिया है। डिजिटल क्रांति ने त्योहार पर उनके लाड़ प्यार के साथ मिठाई के उपहार को भी पहुंचाने का काम कर दिया है। राजकीय इंटर कॉलेज की शिक्षिका ममता रानी ने अपनी खुशी साझा करते हुए बताया कि भाई जयप्रकाश डेढ़ साल से ईराक में इंजीनियर के पद पर कार्य कर रहा है। तीन साल के वर्किंग वीजा पर गया है। त्योहार पर भाई को मेरी और मुझे भाई की कमी तो खलेगी लेकिन इस बात का सुकून है कि उसके पास राखी और मिठाई का पार्सल समय से पहुंच गया। ऑनलाइन वेबसाइट के माध्यम से चार दिन पहले बुकिंग कराई थी।
साहित्यकार सुनीता सोलंकी मीना ने बताया कि भाई का पूरा परिवार अमेरिका में रहता है। राखी के लिए आनलाइन शापिंग एप के जरिए राखी आर्डर की थी। शुक्रवार को कॉल के जरिए राखी पहुंच जाने का भी पता चला, साथ ही भाई की तरफ से ऑनलाइन ही राखी का उपहार जल्दी ही प्राप्त होने का समाचार भी मिल गया।