फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sisters tie protective thread on the wrists of their brothers

Muzaffarnagar News: बहनों ने भाईयों की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र

Sun, 10 Aug 2025 01:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Sisters tie protective thread on the wrists of their brothers
मुजफ्फरनगर। जिलेभर में रक्षाबंधन का पर्व खुशियों के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधा। भाइयों ने भी बहनों को उपहारों की सौगात की साथ हर दुख सुख में साथ निभाने का वचन दिया।
विज्ञापन


मंदिरों में पूजा अर्चना कर राखी बांधी गईं। पंडितों ने यजमानों को रक्षासूत्र बांधा। कई स्थानों पर सामूहिक रूप से हुए उपाकर्म में नया जनेऊ धारण किया गया। राखी बांधने के लिए सुबह से शुभ मुहूर्त पर बहनों ने राखी बांधने का सिलसिला शुरू किया। दूरदराज से बहनों ने मायके पहुंचकर परिवार संग पर्व मनाया। दिन भर घरों और बाजारों में रौनक रही। मिठाई और राखी की खरीदारी भी खूब हुई। राखी विक्रेता शोभित अरोड़ा ने बताया कि राखी खरीदारी कई दिनों से चल रही है। शनिवार को भी अच्छी बिक्री हुई।
विज्ञापन

रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया गया
छपार/पुरकाजी। क्षेत्र में रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने अपने भाईयों की कलाई में राखी बांधकर लंबी उम्र की कामना की। हाईवे पर वाहनों की भीड़ रही। क्षेत्र के गांव बसेड़ा, तेजलहेडा, सिमरती, खिंदडिया, महरायपुर दतियाना , छपार सहित सभी में त्योहार पर चहल-पहल रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

जानसठ में मनाया गया रक्षाबंधन का त्योहार
जानसठ। रक्षाबंधन पर बहनों ने भाइयों की कलाईयों पर राखी बांधी। बहनों ने भाइयों को तिलक कर दीर्घायु की कामना भी की। भाइयों ने बहनों को उपहार दिए। भाइयों ने बहनों को धनराशि और कीमती उपहार दिए। उधर, सड़कों पर भीड़ देखने को मिली। बसों में भीड़भाड़ रही। वहीं पुलिस द्वारा सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed