फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sisauli's Psychological Health Center made functional

Muzaffarnagar News: क्रियाशील किया जाएगा सिसौली का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र

Tue, 22 Aug 2023 04:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Aug 2023 04:46 PM IST
विज्ञापन
Sisauli's Psychological Health Center made functional
- सीधी भर्ती के अंतर्गत रखा जाएगा स्टाफ, शासन ने दी स्वीकृति
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
सिसौली। कस्बे में नवनिर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को जल्द ही क्रियाशील किया जाएगा। 16 पदों के सृजन को शासन ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। केंद्र शुरू हो जाने से क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा। चिकित्सा सेवा के लिए शामली, शाहपुर, बुढ़ाना और मुजफ्फरनगर के लिए दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
भौराकलां मार्ग पर पट्टी लेपरान स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सीएचसी में अपग्रेड किया गया है। चिकित्सीय स्टाफ की तैनाती नहीं होने के कारण लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा था। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं की संयुक्त सचिव रचना गुप्ता की ओर से जारी पत्र में पदों के सृजन की स्वीकृति की जानकारी दी गई है। अस्थायी पदों पर भर्ती की जाएगी। सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन


इस तरह भरे जाएंगे 16 पद
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर छह पद चिकित्सीय संवर्ग और 10 पद अन्य संवर्ग के है। चिकित्सा अधिकारी फिजीशियन, चिकित्सा अधिकारी शल्यक, स्त्री रोग विशेषज्ञ, एनेस्थेटिस्ट, रेडियोलॉजिस्ट, दंत शल्यक, स्टाफ नर्स, एक्स-रे-टेक्नीशियन, हाईजिनिस्ट, फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन, वरिष्ठ सहायक और डार्क रूम सहायक के पदों पर सीधी भर्ती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed