{"_id":"5e9c894d8ebc3e7696671015","slug":"sisauli-out-of-hotspot-category-muzaffarnagar-news-mrt4784038193","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉटस्पॉट श्रेणी से बाहर हुआ सिसौली कस्बा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉटस्पॉट श्रेणी से बाहर हुआ सिसौली कस्बा
विज्ञापन
हॉटस्पॉट श्रेणी से बाहर हुआ सिसौली
भौराकलां (मुजफ्फरनगर) एक महिला के कोरोना संक्रमित की पुष्टि होने के बाद 11 दिन पहले हॉटस्पॉट घोषित किए गए कस्बा सिसौली को अब इस श्रेणी से बाहर कर दिया गया है। महिला नोएडा के अस्पताल में भर्ती है। अब केवल उसी मोहल्ले को हॉट स्पॉट बनाया गया है, जहां पर महिला का घर है।
कस्बे की निवासी महिला नोएडा के अस्पताल में इलाज कराने के बाद घर पहुंची थी। पड़ोस के घर में रस्म तेरहवीं में शामिल हुई थी। इसमें कस्बे के काफी लोगों के अलावा भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत भी शामिल हुए थे। महिला के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद प्रशासन ने महिला के परिवार के संपर्क में आए लोगों तथा भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत को परिवार सहित होम क्वारंटीन कर दिया था। महिला के परिवार के लोगों के नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिए थे। भेजे गए नमूनों में अधिकांश लोगों के नमूनों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई है। कई लोगों की जांच रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। कस्बे में पिछले 10 दिन से कोई संक्रमित न मिलने के कारण हालत सामान्य रहने पर लेपरान पट्टी को छोड़कर बाकी कस्बा हॉटस्पॉट श्रेणी से बाहर कर दिया गया है। थाना प्रभारी वीरेंद्र कसाना ने बताया संपर्क मार्गों से बैरिकेडिंग हटा ली गई है। कस्बे के बाजार में जरूरी सामान की दुकानें सुबह छह से नौ बजे तक लॉकडाउन में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए खुलेंगी। कस्बा हॉटस्पॉट की श्रेणी से बाहर होने पर कस्बावासियों ने राहत की सांस ली है।