फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sir, now sit from Muzaffarnagar and get down at Kanpur

जनाब, अब मुजफ्फरनगर से बैठिए और कानपुर में उतरिए

Sun, 19 Jun 2022 01:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Sir, now sit from Muzaffarnagar and get down at Kanpur
- चार लखनऊ व दो कानपुर के लिए मिली नई बसें
विज्ञापन

- कानपुर के लिए मंगलवार से चलना शुरू होगी बसें
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जिले के रोडवेज बेड़े में छह नई रोडवेज बसें शामिल हुई है। यह सभी बसें लंबी दूरी वाले मार्ग पर चलेंगी। इनमें चार लखनऊ व दो कानपुर तक जाएंगी। अब जिले से कानपुर तक की यात्रा की जा सकेगी। अब से पहले लखनऊ तक ही जिले से रोडवेज जाती थी। यात्रियों को इन नई बसों का बड़ा लाभ होगा।
मुजफ्फरनगर से कानपुर का यह होगा रूट
बिजनौर- 105 रुपये किराया
नूरपुर- 180 रुपये किराया
मुरादाबाद- 270 रुपये किराया
रामपुर- 330 रुपये किराया
बरेली- 440 रुपये किराया
कथरा- 528 रुपये किराया
रामगंगा- 642 रुपये किराया
फरूखाबाद- 673 रुपये किराया
फतेहगढ़- 681 रुपये किराया
कन्नौज- 772 रुपये किराया
कानपुर- 906 रुपये किराया
ऐसे चलेंगी छह बसें
- मुजफ्फरनगर से लखनऊ- 12 बजे
- लखनऊ से मुजफ्फरनगर- सुबह 7 बजे
- मुजफ्फरनगर से लखनऊ- दोपहर ढाई बजे
- लखनऊ से सहारनपुर- सुबह 9 बजे, रात में साढे 11 बजे सहारनपुर और सुबह 8 बजे मुजफ्फरनगर आएगी।
- मुजफ्फरनगर से कानपुर-सुबह 10 बजे
- कानपुर से मुजफ्फरनगर- सुबह 5 बजे
इन लोगों को होगा फायदा-
जिन लोगों को कानपुर जाना होता था वह सभी ट्रेन में आरक्षण कराते थे। कई बार आरक्षण मिल नहीं पाता था तो यात्रियों को परेशानी का सामना करना पडता था। ऐसे में लोग लखनऊ या फिर बरेली व अन्य स्थानों पर पहुंच कर कानपुर पहुंचते थे लेकिन अब कानपुर का सफर आसान हो गया है। यह बसें मंगलवार से शुरू हो जाएगी। लखनऊ की नई बस शनिवार को रवाना हो गई है।
विज्ञापन

--
इन्होंने कहा-
वैसे तो लखनऊ के लिए पहले भी स्थानीय डिपो से बसें जाती थी लेकिन चार नई बसें और मिली है। कानपुर यात्रा के लिए पहली बार सुविधा शुरू हो रही है। दो बसें मिली है जो मंगलवार से संचालित की जाएगी- राज कुमार तोमर, वरिष्ठ केंद्र प्रभारी, रोडवेज विभाग मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
पंकज ऐरन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed